50000 GK Question in Hindi 2023 pdf download | 50000 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2023 पीडीएफ

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

50000 GK Questions in Hindi 2023 PDF Download : सामान्य ज्ञान, यह एक ऐसा विषय है जिसका अध्ययन हर एक उम्र के बच्चों और युवा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है विशेषकर जो विद्यार्थी किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए सामान्य ज्ञान सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है क्योंकि किसी भी सरकारी परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए 50000 GK Questions PDF लेकर आए हैं ।

Read More GK

50000 GK Question in Hindi 2023 pdf download | 50000 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2023 पीडीएफ

50000 GK Question in Hindi pdf download
50000 GK Question in Hindi 2023 pdf download

Top 75 Static GK Question in Hindi 2023

1.कुचिपुड़ी किस भारतीय राज्य का प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है ?

उत्तर :- आंध्र प्रदेश

2. मुदुमलाई पशु विहार जो भारत के केरल और कर्नाटक राज्य की सीमा पर स्थित है किसके लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर :- बाघों के लिए

3. भारत में भाप से चलने वाले इंजनों का निर्माण कब से बंद कर दिया गया ?

उत्तर :- सन् 1972 में

4. पड़ोसी देश अफगानिस्तान में अपनी शाखा खोलने वाला भारत का प्रथम राष्ट्रीयकृत बैंक कौन है ?

उत्तर :- भारतीय स्टेट बैंक

5. राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना के दौरान की गयी थी ?

उत्तर :- सातवीं पंचवर्षीय योजना

6. चेन्नई में जाड़ों के मौसम में वर्षा मुख्यतः किस मानसून से होती है ?

उत्तर :- उत्तर-पूर्वी मानसून से

7. जनगणना 2011 के अनुसार कौन-सा भारतीय राज्य सर्वाधिक शहरीकृत है ?

उत्तर :- गोवा

8. कुचिपुड़ी किस भारतीय राज्य का प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है ?

उत्तर :- आंध्र प्रदेश

9. NATO का पूरा रूप क्या है?

उत्तर :- North Atlantic treaty organisation (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन)

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन 7 देशों का एक अंतरराष्ट्रीय सेना गठबंधन है जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में हुई थी, वर्तमान समय में इस संगठन का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में स्थित है ।

10. विश्व ओजोन दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर :- 16 सितंबर को

11. भारत में पहली रेल वर्ष 1853 कहां चली थी ?

उत्तर :- मुंबई से ठाणे तक

12. भारत के किस राज्य की सीमाएँ मुख्यत तीन पड़ोसी देशों क्रमश: नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती हैं?

उत्तर :- सिक्किम

13. किस समिति की सिफारिश पर भारत में ‘मूल्य योजित कर’ (VAT) लागू किया गया था ?

उत्तर :- चैलेया समिति

14. लोकनृत्य गरबा को हाल ही में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने के लिए नामित किया गया है। यह किस भारतीय राज्य से संबंधित है ?

उत्तर :- गुजरात

15. किस प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी ने राज्यों का एकीकरण किया जिसके कारण उन्हें लोह पुरुष की उपाधि दी गई ?

उत्तर :- सरदार बल्लभ भाई पटेल

16. ‘युवा बंगाल आन्दोलन’ (Young Bengal Movement) के प्रनेता कौन थे ?

उत्तर :- हेनरी विवियन डेरोजियो

17. भारत के राष्ट्रीय गीत को पहली बार कब और कहां गाया गया था ?

उत्तर :- भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में वर्ष 1896 में गाया गया था ।

18. भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को किसने लिखा ?

उत्तर :- बंकिम चंद्र चटर्जी

19. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस सत्र में पहली बार तिरंगा ध्वज फहराया गया था ?

उत्तर :- 1929 के लाहौर अधिवेशन में

20. भारत के संविधान के किस संशोधन के अंतर्गत उच्च न्यायलय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढाकर 62 वर्ष कर दी गई थी ?

उत्तर :- 15वें संविधान संशोधन के तहत

21.भारतीय वाणिज्य उद्योग महामण्डल (FICCI) का गठन कब हुआ ?

उत्तर :- 1927 में

22. विधानपरिषद की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु कितनी है ?

उत्तर :- 30 वर्ष

23. कोई भी विधेयक धन विधेयक है या नहीं यह निर्णय लेने का अधिकार किसका है ?

उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष का

24. भारत में स्टॉक मार्केट के विनियमन के लिए जिम्मेवार केंद्रीय एजेंसी का नाम क्या है ?

उत्तर :- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)

25. SEBI का विस्तृत रूप क्या है ?

उत्तर :- Securities and Exchange Board of India

26. दुर्गा पूजा किस भारतीय राज्य का मुख्य त्यौहार है ?

उत्तर :- पश्चिम बंगाल

27. राइडर कप का संबंध किस खेल से है ?

उत्तर :- गोल्फ

28. भारत के पहले उपग्रह का नाम क्या था?

उत्तर :- आर्यभट्ट

29. “मेकिंग इंडिया ऑसम (Making India awesome) पुस्तक के लेखक कौन है ?

उत्तर :- चेतन भगत

30. कालचक्र उत्सव का संबंध किस धर्म से है?

उत्तर :- बौद्ध धर्म

31. पद्मा सुब्रह्मण्यम किस शास्त्रीय नृत्य की प्रतिपादक हैं?

उत्तर :- भरतनाट्यम

32. कौन भारत की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बन गई हैं ?

उत्तर :- आयशा अजीज

33. ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाली भारत की पहली महिला कौन थी ?

उत्तर: तन्वी शाही

34. Every Vote Count – The Story of Indias Election किसके द्वारा लिखी गई पुस्तक है ?

उत्तर :- नवीन चावला

35. Lessons Life Taught Me Unknowingly किस भारतीय अभिनेता की आत्मकथा है ?

उत्तर :- अनुपम खैर

36. नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई थी ?

उत्तर :- 1901 में

37. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम एशियाई एवं प्रथम भारतीय कौन थे ?

उत्तर :- रविंद्र नाथ टैगोर

रविंद्रनाथ टैगोर केवल भारत ही नहीं बल्कि नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम एशियाई भी थे इन्हें 1930 मे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।

38. किस देश ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम किया ?

उत्तर :- अर्जेंटीना

39. फीफा वर्ल्ड कप 2022 की मेजबानी किस देश ने की थी ?

उत्तर :- कतर

40. भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है –

उत्तर :- 29 अगस्त को

Read More GK

41. राजस्थान राज्य में स्थित एकमात्र हिल स्टेशन है ?

उत्तर :- माउंट आबू

42. डीडवाना झील किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- राजस्थान

43. किस भारतीय शहर को पूर्व का स्कॉटलैंड कहते हैं ?

उत्तर :- मेघालय के शिलांग शहर को

44. किस भारतीय राज्य के एशिया के अंडों की टोकरी कहते हैं ?

उत्तर :- आंध्रप्रदेश

45. भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान किसके लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर :- बंगाल टाइगर के लिए

GK Test

152
Created on

Top 20 GK Question test

1 / 10

मौलिक कर्तव्यों के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या नहीं आता है?

2 / 10

निम्नलिखित में से कौन प्राचीन भारत में सबसे बड़ा शहरी केंद्र था ?

3 / 10

भारत में सर्वाधिक उपजाऊ वाली मिट्टी कौन सी है ?

4 / 10

बंगाल विभाजन किस वर्ष हुआ था ?

5 / 10

भारत सरकार अधिनियम, 1919 को किस नाम से जाना जाता है?

6 / 10

निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति प्रसाद पर्यन्त पद धारण करता है?

7 / 10

भारत पूर्ण रूप से सार्वभौम लोकतांत्रिक गणतंत्र देश कब बना?

8 / 10

1916 ईसवी में मद्रास में होम रूल लीग की स्थापना किसने की?

9 / 10

निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश भौगोलिक रूप में अमेरिका में स्थित होने पर भी राजनीतिक दृष्टि से यूरोप का भाग है ?

10 / 10

भारत का सबसे पहला विद्युतीकृत नगर कौन सा है?

Your score is

The average score is 55%

0%

46. भारत में बाघों के संरक्षण हेतु ” प्रोजेक्ट टाइगर ” की शुरुआत किस वर्ष हुई ?

उत्तर :- 7 अप्रैल 1973 को

47. उत्तर प्रदेश राज्य का अहमदाबाद नगर किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?

उत्तर :- साबरमती नदी

48. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन कहाँ स्थित है ?

उत्तर :- हैदराबाद, तेलंगाना

49. बाबा आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है ?

उत्तर :- महाराष्ट्र के नागपुर जिले में

50. मानव शरीर के किस अंग में आयोडीन संचित रहता है ?

उत्तर- थायरॅायड ग्रंथि

51. सौर प्रणाली में सबसे बड़े प्राकृतिक उपग्रह का नाम क्या हैं ?

उत्तर :- गैनीमीड

52. सागादावा किस धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है?

उत्तर :- बौद्ध धर्म

53. अंबुबाची त्यौहार किस राज्य का एक प्रसिद्ध त्योहार है जो प्रतिवर्ष जून माह में मनाया जाता है ?

उत्तर :- असम

54. थाईपूसम त्यौहार किस भारतीय राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है ?

उत्तर :- तमिलनाडु

55. नामदफा राष्ट्रीय उद्यान किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- अरुणाचल प्रदेश

56. झारखंड राज्य में स्थित ” पंचेत बांध ” किस नदी पर बना हुआ है ?

उत्तर :- दामोदर नदी

57. हूडो किस भारतीय राज्य का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है ?

उत्तर :- गुजरात

58. कहते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घुमती है लेकिन यह अपनी धुरी पर किस दिशा में घूमती है?

उत्तर :- पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर 

59. भारत का कौन सा बंदरगाह के नाम से प्रसिद्ध है ?

उत्तर :- कोलकाता बंदरगाह

60. संयुक्त राज्य अमेरिका के किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का मुख्यालय स्थित है?

उत्तर :- वाशिंगटन, डी.सी.

61. संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) का मुख्यालय स्थित है ?

उत्तर :- ऑस्ट्रिया के वियना शहर में ।

62. विश्व मानवाधिकार दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है –

उत्तर :- 10 दिसंबर को

63. विश्व की पहली रोबोट का नाम क्या है जिसे किसी देश की नागरिकता प्राप्त हुई ?

उत्तर :- सोफिया

64. “माइक्रोचिप्स” वर्तमान समय मू मुख्यतया किस तत्त्व से बनाये जाते हैं ?

उत्तर :- सिलिकॉन

65. भारत में सबसे अधिक काली मिट्टी किस भारतीय राज्य में पाई जाती है ?

उत्तर :- महाराष्ट्र

66. भारत में खेल के प्रशिक्षकों को देना दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार कौन सा है ?

उत्तर :- द्रोणाचार्य पुरस्कार

67. मुगल साम्राज्य के अंतिम शासक बहादुर शाह जफर की मृत्यु कहां हुई थी ?

उत्तर :- रंगून में

68. 1857 ई. के सैनिक विद्रोह में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने किसके सहयोग से ग्वालियर से विद्रोह किया था?

उत्तर :- तात्यां टोपे

69. 1857 के सैनिक विद्रोह में शहीद होने वाले प्रथम भारतीय क्रांतिकारी कौन थे ?

उत्तर :- मंगल पांडे

70. कन्नौज/बिलग्राम का युद्ध कब और किसके बीच हुआ ?

उत्तर :- 1540 ई. में शेरशाह सूरी और हुमायूं के बीच

71. हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना किस वर्ष हुई थी ?

उत्तर :- अक्टूबर 1924 में

History GK Questions in Hindi 2023

1.किस गुप्त शासक के शासनकाल के दौरान चीनी यात्री फाहियान भारत आया था?

उत्तर :- चन्द्रगुप्त द्वितीय

2. किसने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की ?

उत्तर :- चंद्रगुप्त मौर्य

Read: Top 1000 Science GK Question in Hindi

3. चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना कब की ?

उत्तर :- 321 ई. पूर्व में

321 ईसा पूर्व में नंद वंश के शासक धनानंद का अंत कर चंद्रगुप्त मौर्य ने मोर्य साम्राज्य की नींव रखी।

4. चंद्रगुप्त मौर्य का राजनीतिक गुरु कौन थे ?

उत्तर :- आचार्य चाणक्य

5. चाणक्य का मूल नाम क्या था ?

उत्तर :- विष्णुगुप्त

चाणक्य का मूल नाम विष्णु गुप्त था लेकिन उनका दूसरा नाम कौटिल्य भी था और इतिहास में अधिकतर उनके मूल नाम का वर्णन बहुत ही कम मिलता है और इतिहास के अधिकतर साक्ष्यों मे उनको चाणक्य और कौटिल्य के नाम से सबसे ज्यादा संबोधित किया गया है।

6. मौर्य वंश का सबसे महान शासक कौन बना ?

उत्तर :- सम्राट अशोक

7. किस युद्ध के पश्चात सम्राट अशोक को युद्ध से घृणा हो गई और उन्होंने जीवन में कभी भी युद्ध ना करने की प्रतिज्ञा की ?

उत्तर :- कलिंग युद्ध

8. सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म अपनाने के लिए किसने प्रेरित किया ?

उत्तर :- उपगुप्त

दिव्यादान ग्रंथ के अनुसार सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म में दीक्षित करने का श्रेय बौद्ध भिक्षु ” उपगुप्त ” को दिया जाता है सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म अपनाने के लिए उपगुप्ण ने ही प्रेरित किया उनके ही विचारों से प्रभावित होकर सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपनाया।

9. मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर :- राजा बृहद्रथ

10. 1802 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ बेसिन की संधि पर किसने हस्ताक्षर किए?

उत्तर :- बाजी राव द्वितीय

11. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?

उत्तर :- लॉर्ड कैनिंग

12. 1857 में हुए सैनिक विद्रोह का मुख्य कारण क्या था ?

उत्तर :- चर्बी वाले कारतूस

13. किस योजना के अंतर्गत ब्रिटिश सरकार ने भारत छोड़ने तथा भारत के विभाजन की घोषणा की थी?

उत्तर :- लॉर्ड माउंटबेटन योजना

14. सन् 1905 ई. में बंगाल विभाजन की घोषणा का वास्तविक कारण क्या था ?

उत्तर :- राष्ट्रीय आंदोलन को विघटित करना

15. किस घटना के बाद महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन को वापस ले लिया था ?

उत्तर :- चौरी-चौरा कांड

16. सुभाषचंद्र बोस ने ब्रिटेन व अमेरिका के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कब की थी ?

उत्तर :- 23 अक्टूबर 1943 ईस्वी को

17. “Indian Poverty and Un-British Rule in India’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?

उत्तर :- दादाभाई नौरोजी

18. 1927 ई. की बटलर कमेटी का उद्देश्य क्या था ?

उत्तर :- भारत सरकार एवं देशी रियासतों के बीच संबंधों की व्याख्या और स्पष्टीकरण

19. अंग्रेजों द्वारा शुरू किए गए “रॉलेट एक्ट कानून” का मुख्य उद्देश्य क्या था ?

उत्तर :- बिना मुकदमा चलाए किसी भी व्यक्ति को नजरबन्द कर देना ।

20. अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस (AITUC) के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर :- लाला लाजपत राय

21. अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस (AITUC) की स्थापना कब हुई ?

उत्तर :- 31 अक्टूबर 1920 को

अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस की स्थापना लाला लाजपत राय, जोसेफ बैपटिस्टा, एन.एम. जोशी और दीवान चमन लाल द्वारा 31 अक्टूबर 1920 को की गई थी ।

22. जन जागरण मंच की स्थापना मई 1937 में कहाँ की गई थी ?

उत्तर :- मैसूर

23. यह कथन किसका था कि “जवाहरलाल अतिवादी हैं और वह अपने आस पास से कहीं आगे की बात सोचते हैं”?

उत्तर :- महात्मा गांधी

24. किस घटना से क्षुब्ध होकर रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘नाइटहुड’ की उपाधि ब्रिटिश सरकार को लौटा दी थी ?

उत्तर :- जलियांवाला बाग हत्याकांड

25. जालियावाला बाग हत्याकांड कब और कहां हुआ था ?

उत्तर :- 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के जालियांवाला बाग मैदान में।

26. चंपारण विद्रोह के परिणामस्वरूप ब्रिटिश सरकार को कौनसी पद्धति समाप्त करनी पड़ी ?

उत्तर :- तिनकथिया समिति

27. किस घटना के प्रश्चात महात्मा गांधी ने प्रथम नागरिक अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ किया ?

उत्तर :- पूना समझौता

28. पूना समझौता कब और किसके बीच हुआ ?

उत्तर :- पूना समझौता 24 सितंबर 1932 को पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के बीच हुआ इस समझौते को ब्रिटिश सरकार ने सांप्रदायिक पंचाट में संशोधन के रूप में अनुमति प्रदान की ।

29. ऐनी बेसेंट ने मद्रास में होमरूल लीग की स्थापना कब की ?

उत्तर :- 1916 में

30. मुस्लिम लीग ने भारत विभाजन की मांग सर्वप्रथम कब की थी ?

उत्तर :- वर्ष 1940 में

31. भारत विभाजन के सिद्धांत को सर्वप्रथम किस नेता ने स्वीकार किया था ?

उत्तर :- चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

32. मुस्लिम लीग की स्थापना कब और किसने की ?

उत्तर :- मुस्लिम लीग की स्थापना वर्ष 1906 में वर्तमान बांग्लादेश के ढाका शहर में आगा खान और ढाका के नवाब सलीमुल्लाह और नवाब मोहसिन-उल-मुल्क के नेतृत्व में की गई थी। 

33. लखनऊ समझौता कब और किसके बीच हुआ ?

उत्तर :- सन् 1916 में मुस्लिम लीग और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच

34. मुस्लिम लीग व कांग्रेस के बीच 1916 ई. में लखनऊ समझौता कराने में किसने प्रमुख भूमिका निभाई थी ?

उत्तर :- बाल गंगाधर तिलक एवं मोहम्मद अली जिन्ना

35. एनी बेसेंट द्वारा _____ नाम से एक पत्रिका का प्रकाशन किया गया था ?

उत्तर :- कॉमनवील

36. काकोरी कांड कब हुआ था ?

उत्तर :- 9 अगस्त 1925 को

37. काकोरी कांड क्या था ?

उत्तर :- काकोरी कांड जिसे काकोरी ट्रेन एक्सीडेंट के नाम से भी जाना जाता है भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रान्तिकारियों द्वारा ब्रिटिश राज का खजाना लूटने की एक ऐतिहासिक घटना थी जो 9 अगस्त 1925 को घटी। दरअसल 9 अगस्त 1925 की रात को कुछ भारतीय क्रांतिकारियो चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रौशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी समेत कई भारतीय क्रांतिकारियों ने अंग्रेज़ी हुकूमत पर बड़ी चोट की।

इन सभी भारतीय क्रांतिकारियों ने 9 अगस्त की इस रात को लखनऊ से कुछ दूरी पर काकोरी और आलमनगर के बीच ट्रेन में ले जाए जा रहे ब्रिटिश सरकार के खजाने को लूट लिया इसी घटना को भारतीय इतिहास में काकोरी कांड के नाम से जाना जाता है इस कांड ने ब्रिटिश सरकार की नींव तक को हिला दिया था ।

38. भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव कब पारित हुआ ?

उत्तर :- 8 अगस्त 1942 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में।

39. 8 अगस्त, 1942 ई. को कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में भारत छोड़ो आन्दोलन के लिए प्रस्ताव पारित किया गया, यह अधिवेशन कहाँ आयोजित किया गया था ?

उत्तर :- मुंबई

40. भारत में होमरूल आन्दोलन किसने चलाया ?

उत्तर :- बाल गंगाधर तिलक और एनी बेसेंट

41. “मैं स्पष्ट रूप से स्वीकार करता हूँ कि मैं एक समाजवादी और गणतंत्रवादी हूँ.” यह कथन किसका है ?

उत्तर :- पंडित जवाहरलाल नेहरू

42. स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व दलितों के उत्थान के लिए किसने सर्वाधिक कार्य किया ?

उत्तर :- डॉ. भीमराव अम्बेडकर

43. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस सत्र में पहली बार तिरंगा ध्वज फहराया गया था?

उत्तर :- लाहौर कांग्रेस अधिवेशन 1929 में

44. मारा राष्ट्रगान “जन-गण-मन” को सबसे पहले कब और कहाँ गाया गया था ?

उत्तर :- 27 दिसंबर 1911 को कलकत्ता में

45. ‘थियोसोफिकल सोसायटी’ की स्थापना 1875 में किस शहर में की गई ?

उत्तर :- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में

46. विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की?

उत्तर :- राजा धर्मपाल

47. किस वंश के शासन काल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण काल कहा जाता है ?

उत्तर :- गुप्त वंश के शासनकाल को

48. किस वंश के शासकों ने सर्वाधिक सोने के सिक्के जारी किए थे ?

उत्तर :- गुप्त वंश

49. कौन सा भारतीय क्रांतिकारी “शेरे ए पंजाब” के नाम से विख्यात था ?

उत्तर :- लाला लाजपत राय

50. किस मुस्लिम शासक ने बंगाल को मुगल साम्राज्य से अलग कर स्वतन्त्र किया ?

उत्तर :- मुर्शिद कुली खां ने

इन्हें भी पढ़ें – Top 1000 GK Quiz Question and Answers in Hindi 2023

भारत में प्रत्यक्ष ब्रिटिश शासन कब प्रारंभ हुआ ?

उत्तर :- 1857 के सिपाही विद्रोह के बाद

कौन बंगाल का अंतिम गवर्नर जनरल था ?

उत्तर :- विलियम बेंटिक

शाहजहां द्वारा सुल्तान बुलंद इकबाल की उपाधि किसे दी गई थी?

उत्तर :- दारा शिकोह को

हंटर आयोग की स्थापना का क्या कारण था?

उत्तर :- जालियांवाला बाग हत्याकांड

स्वामी विवेकानंद ने बेलूर में रामकृष्ण मिशन की स्थापना किस साल में की थी?

उत्तर :- 1897

हैदराबाद में स्थित चारमीनार का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर :- मोहम्मद कुली कुतुब शाह

किसको द्वितीय सिकंदर के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर :- अलाउद्दीन खिलजी

दिल्ली के किस सुल्तान ने लौह-रक्त की नीति को अपनाया था ?

उत्तर :- बलवन

प्रारंभिक चोल राजाओं की राजधानी कहां हुआ करती थी ?

उत्तर :- उरैयूर

बाणभट्ट किस राजा के दरबारी कवि थे?

उत्तर :- राजा हर्षवर्धन

किताब-उल-हिंद ग्रंथ जिससे हमें भारतीय उपमहाद्वीप के बारे में जानकारी मिलती है यह ग्रंथ किसके द्वारा लिखी गई है ?

उत्तर :- अलबेरूनी

किस दिल्ली सुल्तान को इतिहासकारों ने विरोधों का मिश्रण बताया है ?

उत्तर :- मुह्हमद बिन तुगलक

किसको पृथ्वीराज चौहान ने तराईन के पहले युद्ध में हराया था ?

उत्तर :- मोहम्मद गोरी

किस प्रतिहार शासक ने वर्तमान भोपाल शहर को बसाया था ?

उत्तर :- मिहिर भोज

महान कुषाण शासक जिसने बौद्ध धर्म को अपनाया था ?

उत्तर :- कनिष्क

आर्यभट्ट और वारामिहिर के सुविख्यात नाम किसके युग के साथ संबंधित हैं ?

उत्तर :- गुप्त वंश

कौन सा विदेशी यात्रा सर्वप्रथम भारत आया था ?

उत्तर :- फाह्यान जगत सम्राट चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार में आया था

बुद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध किस वंश के थे?

उत्तर :- शाक्य

उत्तर वैदिक काल में इन्द्र का स्थान किस देवता को मिला था ?

उत्तर :- प्रजापति

सिकंदर के समय मगध पर किसका शासन था ?

उत्तर :- राजा धनानंद

कालाशोक की राजधानी थी?

उत्तर :- पाटलिपुत्र

किसे ‘सर्वक्षत्रान्तक’ अर्थात् क्षत्रियों का नाश करने वाला कहा गया है?

उत्तर :- महापद्मनंद (‘उग्रसेन’) को

सिकंदर कहां का शासक था ?

उत्तर :- मकदूनिया

महावीर ने जैनधर्म में पूर्व से प्रतिपादित चार महाव्रतों में कौन सा पांचवा व्रत जोड़ा ?

उत्तर :- ब्रम्हचर्य

बाणभट्ट किस गुप्त सम्राट के राजदरबारी कवि थे?

उत्तर :- कुमारगुप्त

नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर :- गुप्त शासक कुमारगुप्त के द्वारा

शून्य के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?

उत्तर :- आर्यभट्ट

मध्यप्रदेश के खजुराहो स्थित मन्दिरों का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर :- चंदेल राजपूतों ने

सिखों के गुरु “गुरु अर्जुनदेव” किस मुगल शासक के समकालीन थे ?

उत्तर :- अकबर

दिल्ली के लाल किले में स्थित मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर :- औरंगजेब

वर्तमान पाकिस्तान के लाहौर किले में स्थित मोती मस्जिद का निर्माण किस मुगल शासक ने करवाया था ?

उत्तर :- शाहजहां

मोहन जोदड़ो के स्नानागार के पश्चिम में स्थित स्तूप का निर्माण किस काल में किया गया था ?

उत्तर :- कुषाण काल

ऐसा कौन – सा प्रथम सूफ़ी साधक था, जिसने अपने आपको अनलहक घोषित किया था ?

उत्तर :- मंसूर हल्लाज

भगवान विष्णु के दस अवतारों की जानकारी का स्रोत किस पुराण में है?

उत्तर :- मत्स्य पुराण

बौद्ध धर्म की किस शाखा में मंत्र, हठयोग एवं तान्त्रिक आचारों को प्रधानता दी गई है ?

उत्तर :- वज्रयान

शेरशाह के बाद और अकबर से पहले दिल्ली पर राज करने वाले एकमात्र हिन्दू राजा कौन थे ?

उत्तर :- हेमू (हेमचंद्र विक्रमादित्य)

महरोली के स्तम्भ लेख’ का निर्माण किस गुप्त शासक ने करवाया था?

उत्तर :- चन्द्रगुप्त द्वितीय

ऋग्वेद में उल्लिखित क़रीब 25 नदियों में से सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नदी कौन-सी थी ?

उत्तर :- सरस्वती

बाल गंगाधर तिलक को ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ किसने कहा था ?

उत्तर :- महात्मा गाँधी

दिल्ली का पुराना किला किसके द्वारा बनवाया गया ?

उत्तर :- शेरशाह सूरी

दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने ‘तुर्कान-ए-चिहालगानी’ की स्थापना की थी ?

उत्तर :- इल्तुतमिश

चन्देलों की राजधानी कहाँ स्थित थी ?

उत्तर :- खजुराहो

बौद्ध धर्म के कनुयायी किस ग्रंथ को गीता के समान पवित्र मानते हैं ?

उत्तर :- धम्मपद

चरक और नागार्जुन किसके दरबार की शोभा थे?

उत्तर :- राजा कनिष्क

किस विद्वान् ने प्रसिद्ध ग्रंथ ‘शाहनामा’ की रचना की ?

उत्तर :- फ़िरदौसी

महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह सबसे पहले कहाँ शुरू किया ?

उत्तर :- चंपारण

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष कौन रहे?

उत्तर :- अबुल कलाम आज़ाद

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब और कहां की ग‌ई ?

उत्तर :- 25 दिसंबर 1885 को मुंबई में

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे ?

उत्तर :- डॉ. ए.ओ. ह्यूम

किस मध्यकालीन भारतीय शासक ने ‘पट्टा’ एवं कबूलियत’ प्रथा को आरम्भ किया था ?

उत्तर :- शेरशाह शेरशाह

रजिया सुल्तान ग़ुलाम वंश के किस सुल्तान की पुत्री थी ?

उत्तर :- इल्तुतमिश

दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने एक नये मंत्रालय ‘दीवान-ए-रियासत’ (वाणिज्य मंत्रालय) की स्थापना की थी?

उत्तर :- अलाउद्दीन खिलजी

Geography GK Questions pdf in Hindi

1.किसे व्यवस्थित भूगोल का जन्मदाता कहा जाता है ?

उत्तर :- इरैटोस्थनीज को

2. भारत की सबसे लम्बी नहर कौन-सी हैं ?

उत्तर:- इंदिरा गाँधी नहर

3. इंदिरा गांधी नहर का उद्गम स्थल कहां है /इंदिरा गांधी नहर कहां से निकलती है ?

उत्तर :- हरीके बैराज पंजाब

इंदिरा गांधी नहर को सतलज और व्यास नदियों के संगम पर निर्मित हरिके बांध से निकाली गई है। यह नहर पंजाब, राजस्थान व हरियाणा में फैला हुआ है।

4. गंगा नदी को भारत की सबसे लंबी नदी माना जाता है इस नदी की कुल लंबाई कितनी है ?

उत्तर :- 2510 किमी.

5. भारत में बहने वाली किस नदी को तिब्बत में सांग्पो कहा जाता है ?

उत्तर :- ब्रह्मपुत्र नदी

6. भारत में बहने वाली किस नदी को वृद्ध गंगा कहते हैं ?

उत्तर :- गोदावरी नदी

7. भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन सी है ?

उत्तर :- गोविंद बल्लभ पंत सागर झील

8. गोविंद बल्लभ पंत सागर झील किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- गोविंद बल्लभ पंत सागर झील भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले में रिहंद नदी पर स्थित भारत का सबसे बड़ा कृत्रिम झील है।

9. लिपुलेख दर्रा किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- उत्तराखंड

10. विश्व की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?

उत्तर :- कैस्पियन सागर झील

11. विश्व में खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?

उत्तर :- कैस्पियन सागर झील

12. पूरे विश्व की बात की जाए तो संपूर्ण विश्व में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?

उत्तर :- बैकाल झील

13. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा किस मानसून से होती है? 

उत्तर :- पश्चिमी विक्षोभ से

14. दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है ?

उत्तर :- अन्नाईमुडी की पहाड़ी

15. मैकाल पर्वतमाला किस भारतीय राज्य में स्थित है?

उत्तर :- छत्तीसगढ़

16. सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

उत्तर :- मध्य प्रदेश

17. ______ अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊंची चोटी है?

उत्तर :- सैंडल पीक

18. दलदली एवं ज्वार भाटा वाले क्षेत्रों में पाए जाने वाले वनों को क्या कहते है? 

उत्तर :- मैंग्रोव वन

19. भारत में सर्वाधिक किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है ?

उत्तर :- जलोढ़ मिट्टी

20. ______ भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है ?

उत्तर :- वूलर झील, जम्मू-कश्मीर

21. भारत का कौन सा राज्य सर्वाधिक राज्यों की सीमाओं को स्पर्श करता है ?

उत्तर :- उत्तर प्रदेश

22. भारत अपनी सर्वाधिक स्थलीय सीमा किस पड़ोसी देश के साथ साझा करता है?

उत्तर :- बांग्लादेश

23. किस प्रकार के चट्टानों से खनिज, तेल एवं कोयला पाया जाता है ?

उत्तर :- अवसादी चट्टानों से

24. खनिज संपदा की दृष्टि से भारत का सबसे समृद्ध राज्य कौन सा है ?

उत्तर :- राजस्थान

25. बरमूडा त्रिभुज (Bermuda Triangle) किस महासागर में स्थित है? 

उत्तर :- उत्तरी अटलांटिक महासागर

26. सरदार सरोवर बांध किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर :- नर्मदा नदी

27. सरदार सरोवर परियोजना किस राज्य में स्थित एक नदी घाटी परियोजना है ?

उत्तर :- गुजरात

28. पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी भारत को किस देश से अलग करता है? 

उत्तर :- श्रीलंका

29. किस बंदरगाह को भारत का प्रवेश द्वार कहते हैं ?

उत्तर :- मुंबई बंदरगाह

30. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है ?

उत्तर :- नेशनल हाईवे 7 (NH-7) वाराणसी से कन्याकुमारी तक

31. ‘शुक्र (Venus) ग्रह के वातावरण ‘किस गैस के कारण वो सबसे गर्म ग्रह है ?

उत्तर :- कार्बन डाइऑक्साइड

32. “हैली धूमकेतु” कितने वर्षों के बाद दिखाई देता है ?

उत्तर :- 76 वर्ष

33. किस तिथि को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन होता है ?

उत्तर :- 21 जून

34. ‘ब्रह्मांड के अध्ययन’ क्या कहा जाता है ?

उत्तर :- कॉस्मोलॉजी

35. जब “सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी” आ जाता है, तो इस स्थिति को क्या कहा जाता है ?

उत्तर :- चंद्र ग्रहण

36. “ग्रहों की गति का नियम” किसने प्रतिपादन किया था ?

उत्तर :- कैप्लर

37. तारों का रंग किस पर निर्भर करता है ?

उत्तर :- तापमान पर

38. हमारी पृथ्वी पर किस तत्व की उपस्थिति के काऊ पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है ?

उत्तर :- जल (H2O)

39. सौरमंडल का सबसे निकटतम तारा कौनसा है ?

उत्तर :- प्रॉक्सिमा सेंचुरी

40. दुग्ध मेकला या मिल्को वे की खोज सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने की थी?

उत्तर :- गैलीलियो ने

41. किस ग्रह को भोर का तारा (Morning Star) और शाम का तारा (Evening Star) भी कहा जाता है ?

उत्तर :- शुक्र

42. किस वैज्ञानिक ने यह सिद्ध किया था कि सूर्य के चारों और प्रत्येक ग्रह का मार्ग दीर्घ-वत्ताकार है ?

उत्तर :- कैप्लर

43. किस वैज्ञानिक (Solar) ने ये कहा कि पृथ्वी सूर्य के चारों और घूमती है ना कि सुर्य पृथ्वी के चारों और ?

उत्तर :- कॉपरनिकस

44. पृथ्वी अपने धुरी के चारों और किस दिशा में घूमती है ?

उत्तर :- पश्चिम से पूर्व

45. पृथ्वी के केन्द्र में कौन सा चुम्बकीय पदार्थ पाया जाता है? 

उत्तर :- निकेल

46. जियोमार्फोलॉजी (भू-आकृति विज्ञान) का जन्म दाता किसे माना जाता है ?

उत्तर :- पेशेल

47. एशिया महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत-शिखर कौनसा है? 

उत्तर :- माउण्ट एवरेस्ट 

48. भूगोल के लिए लेकिन शब्द ” ज्योग्रैफिका ” शब्द का उपयोग सर्वप्रथम किसने किया था ?

उत्तर :- इरैटोस्थनीज

49. सूर्य के चारों और घूमने वाली खगोलीय पिंडों को क्या कहा जाता हैं ?

उत्तर :- ग्रह

50. किसी ग्रह के चारों ओर चक्कर लगाने वाले छोटे आकाशीय पिण्ड को क्या कहते हैं ?

उत्तर :- उपग्रह

Science GK Questions pdf in Hindi 2023

पक्षियों के अध्ययन को क्या कहा जाता है ?

उत्तर :- आर्निथोलॉजी

भैंसों का रंग सफेद किस प्रोटीन की उपस्थिति के कारण होता है ?

उत्तर :- केसीन प्रोटीन

किस वैज्ञानिक ने “Origin Of Species”  नामक पुस्तक लिखा हैं?

उत्तर :- चार्ल्स रॉबर्ट डार्विन

परमाणु रिएक्टरों में मंदक एवं प्रशीतक के रूप में किस तत्व का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर :- भारी जल

कौन सी ग्रंथि हमारे शरीर के रक्तचाप को नियंत्रित करती है ?

उत्तर :- एड्रिनल ग्रंथि

मानव शरीर में इंसुलिन का निर्माण कहां होता है ?

उत्तर :- अग्नाशय में

हमारे शरीर में इंसुलिन की कमी होने पर कौन सा रोग होता है ?

उत्तर :- मधुमेह

ग्लूकोज का ग्लाइकोजन में बदलने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है ?

उत्तर :- ग्लाइकोलाइसिस

श्वेत रक्त कणिकाओं का औसत जीवनकाल कितने दिन का होता है ?

उत्तर :- 1-4 दिन

फलो को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए सामान्यतः किस गैस का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर :- एसिटिलीन गैस

कृत्रिम वर्षा कराने के लिए मुख्यतः किसका उपयोग किया जाता है ?

उत्तर :- सिल्वर आयोडायड का

जल का घनत्व किस तापमान पर सबसे अधिकतम एवं आयतन सबसे न्यूनतम होता है ?

उत्तर :- 4° C तापमान पर

हमारे आंख के रेटिना पर बना प्रतिबिंब हमेशा किस प्रकार का होता है ?

उत्तर :- वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु से छोटा

वह धातु जो कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में पाया जाता है ?

उत्तर :- पारा

किस कारण समुद्र के जल का रंग नीला दिखाई देता है ?

उत्तर :- प्रकाश प्रकीर्णन के कारण

किस विटामिन की कमी के‌ कारण मानवों में रतौंधी रोग होता है ?

उत्तर :- विटामिन ए

हमारे शरीर का कौन सा अंग रक्त की अशुद्धियों को दूर करता है ?

उत्तर :- किडनी

हरी सब्जियों में कौन लोहे का समृद्ध स्रोत है ?

उत्तर :- पालक

लोहे को जंग से बचाने के लिए उसके ऊपर किस धातु का लेप लगाया जाता है ?

उत्तर :- जस्ता

एक परमाणु के नाभिक में क्या पाया जाता है ?

उत्तर :- प्रोटॉन और न्यूट्रॉन

हमारे शरीर के किस अंग को कोशिका का पावरहाउस कहा जाता है ?

उत्तर :- माइटोकोंड्रिया

नेत्रदान में नेत्र के किस भाग को दान किया जाता है ?
उत्तर :- कोर्निया

आंतों के रोग के निदान हेतु किस प्रकार के किरणों का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर :- एक्स किरणों का

ट्रांजिस्टर में किस धातु का उपयोग अर्धचालक के रूप में किया जाता है ?

उत्तर :- जर्मेनियम

जब एक पत्थर को चांद की सतह से पृथ्वी पर लाया जाता है तो इसके द्रव्यमान क्या परिवर्तन होगा ?

उत्तर :- अपरिवर्तित रहेगा।

लेंस की क्षमता को मापने की इकाई क्या कहलाता है?

उत्तर :- डायोप्टर (D)

रुधिर वर्ग की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी ?

उत्तर :- कार्ल लैण्डस्टीनर

गन मेटल किसका मिश्र धातु है ?

उत्तर :- तांबा, जिंक और टिन का

विद्युत का सबसे अच्छा चालक तत्व क्या है/ विद्युत धारा की सबसे अधिक चालकता किसमें होती है ?

उत्तर :- चाँदी

सामान्य मानव रक्त का pH मान सामान्यतः कितना होता है ?

उत्तर :- 7.35 से 7.45 के बीच

मानव शरीर के किस अंग को मानव शरीर का रक्त बैंक किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- प्लीहा

मनुष्य में कितने प्रकार के दांत उपस्थित होते है तथा उनके नाम क्या क्या है?

उत्तर :- 4 प्रकार के (कृंतक , रदनक, अग्रचवर्णक, चवर्णक)

मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका का क्या नाम है ?

उत्तर :- तंत्रिका कोशिका

हमारे शरीर में RBC एवं WBC का अनुपात कितना होता है ?

उत्तर :- 600:1

हमारे शरीर में रक्त का थक्का बनाने में सहायक विटामिन कौनसा है ?

उत्तर :- विटामिन K

वसा या कार्बनिक घोलकों में घुलनशील विटामिन कौन से हैं ?

उत्तर :- विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E और विटामिन K

शरीर से हृदय की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनी को क्या कहते हैं ?

उत्तर :- शिरा

कौन सा हार्मोन हमारे हृदय की धड़कन को नियंत्रित करता है?

उत्तर :- एड्रीनेलिन हार्मोन

मनुष्य के मस्तिष्क के कार्यों का पता लगाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर :- EEG (electroencephalogram)

की हड्डी)

टिटनेस रोग से मानव शरीर कौन सा अंग सबसे अधिक प्रभावित होता है ?

उत्तर :- तंत्रिका तंत्र

आइन्सटीन का द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण क्या है ?

उत्तर :- E = mc²

S.I. पद्धति में समतल कोण का मूल मात्रक क्या है ?

उत्तर :- रेडियन

S.I. पद्धति में आवृत्ति का नया मात्रक क्या है ?

उत्तर :- हर्ट्ज जिसे Hz से निरूपित किया जाता है ।

S.I. पद्धति में विद्युत धारा का मूल मात्रक क्या है ?

उत्तर :- एम्पियर

1 प्रकाशवर्ष कितने किमी. के समतुल्य होता है ?

उत्तर :- 9.46 x 10¹² किमी.

दूरी मापने की सबसे बड़ी इकाई क्या है ?

उत्तर :- पारसेक दूरी को मापने की सबसे बड़ी इकाई है । एक पारसेक 3.26 प्रकाश वर्ष के बराबर होता है।

ज्योति तीव्रता को मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?

उत्तर :- फोटोमीटर

1 अश्वशक्ति (1 HP) कितने वाट के समतुल्य होता है ?

उत्तर :- 746 वाट

1 न्यूटन कितने डाइन के समतुल्य होता है ?

उत्तर :- (10)5 डाइन

गुरुत्वीय त्वरण ‘g’ का मान कितना होता है ?

उत्तर :- 9.8 m/s

State Wise General Knowledge Question in hindi

बिहार सामान्य ज्ञान

हिमाचल सामान्य ज्ञान PDF Download

1 thought on “50000 GK Question in Hindi 2023 pdf download | 50000 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2023 पीडीएफ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *