दोस्तों अगर आप एशिया के सबसे लंबी नदी की तलाश कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर है क्योंकि हमने इस आर्टिकल में एशिया की सबसे लंबी नदी के बारे में विस्तार से बताया है।
बहुत से लोगों के मन में इस बात को लेकर सवाल रहता है कि दुनिया में तो हजारों नदियां हैं और उनमें से कई सौ नदियां एशिया में भी है लेकिन आखिर कौन एशिया की सबसे लंबी नदी है? तो आज हम इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं कि आखिर एशिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है।
इस आर्टिकल में हम आपको केवल एशिया की सबसे लंबी नदी का नाम ही नहीं बताएंगे बल्कि इस नदी के बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आखिर एशिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है, इस नदी का उद्गम कहां से हुआ है, यह नदी किस देश में बहती है तथा इस नदी से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य के बारे में।
अगर आप एशिया की सबसे लंबी नदी के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें ।

एशिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है (Asia ki Sabse Lambi Nadi kaun si hai)
एशिया महाद्वीप दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है और इस महाद्वीप में हजारों नदियां हैं उनमें से कई बड़ी और महत्वपूर्ण नदियां भी है। और अगर हम बात करें एशिया महाद्वीप के सबसे लंबी नदी की तो चीन की यांग्त्जी नदी सबसे लंबी नदी है, यांगत्जी नदी केवल चीन ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे लंबी नदी भी है इसके साथ ही यह नदी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी भी है।
यांगत्जी नदी चीन के विशाल क्षेत्र के सबसे शानदार और विविध परिदृश्यों के बीचों-बीच से अपना रास्ता बनाती है।
यांग्त्ज़ी नदी पश्चिमी चीन के पहाड़ों से लेकर पूर्वी चीन सागर के मुहाने तक 6,397 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
यांग्त्जी नदी का उद्गम
यांग्त्जी नदी पश्चिमी चीन में किन्हाई-तिब्बत पठार के तांगगुला पर्वत के मुख्य शिखर जियांगगेंदु ग्लेशियर से निकलती है जिसके बाद यह तिब्बत से होते हुए चीन के 11 प्रांतों में बहती है और लगभग 6397 किलोमीटर की दूरी तय करती है और अंत में यह चीन के शंघाई प्रांत के समीप पूर्वी चीन सागर में मिल जाती हैं
अफ्रीका में स्थित विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी और दक्षिण अमेरिका में स्थित अमेज़ॅन नदी के बाद दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी है।
एशिया की सबसे लंबी होने के साथ ही यह चीन की सबसे महत्वपूर्ण नदी है चीन में बहने वाली यह नदी चीन के तिब्बत, सिचुआन यून्नान, हुबेई और शंघाई सहित देश के 11 प्रांत और शहरों से होकर बहते हुए शंघाई के पास पूर्वी चीन सागर में मिल जाती है।
चीन में स्थित इस नदी की सबसे खास बात यह है कि यह नदी केवल चीन के ही क्षेत्र में बहती है अर्थात चीन की यांग्त्जी नदी किसी एक देश में बहने वाली दुनिया की सबसे लंबी नदी है।
यांग्त्ज़ी नदी ना केवल चीन की सबसे लंबी नदी है बल्कि यह अविश्वसनीय रूप से विविध है, जो चीन को परिदृश्य और पारिस्थितिक तंत्र की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है।
चीन के प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करवाती है यांग्त्जी नदी
यह नदी चीन के राजसी थ्री गोरजेस से होते हुए गुजरती है राजसी थ्री गोरजेस चीन में स्थित संकरी घाटियों की एक श्रृंखला हैं, जो चीन के सबसे सुंदर प्राकृतिक जगहो में से एक है।
यांग्त्ज़ी नदी के आसपास का क्षेत्र इस नदी के समीप बसे हुए लोगों और वन्यजीवों के लिए महत्वपूर्ण है। यह चीन केलाखों लोगों के लिए पीने योग्य मीठे पानी का प्राथमिक स्रोत है, चीन में स्थित यह नदी चीन में स्थित विशाल प्राकृतिक श्रृंखला का संरक्षण करती है।
आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन चीन की यांग्त्जी नदी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन के इस नदी बेसिन में चीन के लगभग 40 करोड़ लोगों का घर है जो चीन की कुल आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा है इसलिए अगर हम यांग्त्ज़ी नदी कोचीन की जीवनदायिनी नदी भी कहे तो गलत नहीं होगा क्योंकि इस नदी के बिना चीन के लगभग 40 करोड़ लोगों का जीवन-यापन असंभव है ।
चीन में स्थित यह नदी पौधों और जानवरों की एक विशाल श्रृंखला का संरक्षत करता है, यांग्त्ज़ी नदी कई लुप्तप्राय प्रजातियों के जीवों का घर भी है, जिनमें चीनी मगरमच्छ और यांग्त्ज़ी स्टर्जन शामिल हैं।
दुनिया की सबसे व्यस्त नदी है यांग्त्जी नदी
चीन में स्थित यांग्त्ज़ी नदी एक महत्वपूर्ण व्यापारिक परिवहन मार्ग भी है, जिसमें बड़े मालवाहक जहाज उत्पादों को इसके जरिए एक देश से दूसरे देश ले जाते हैं । व्यापारिक दृष्टिकोण से भी चीन के लिए यह नदी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस नदी को दुनिया की सबसे व्यस्त नदी माना जाता है यहां बड़ी संख्या में विदेशी जहाज इस नदी में बहते हैं।
यांग्त्जी नदी में बना है दुनिया का सबसे बड़ा पावर स्टेशन
चीन में यांग्त्ज़ी नदी पर बना हुआ थ्री गोरजेस डैम दुनिया का सबसे बड़ा Operation Hydroelectric Power Station है। वर्ष 2014 में, चीन के राष्ट्रपति ने यांग्त्जी नदी के किनारे एक नया आर्थिक बेल्ट बनाने के लिए रेलवे, सड़कों और हवाई अड्डों सहित एक बहु-स्तरीय परिवहन नेटवर्क के निर्माण की घोषणा की थी।
यांग्त्जी नदी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
- यांग्त्ज़ी नदी का उद्गम चीन के तांगगुला पर्वत के जियांगगेंदु ग्लेशियर से हुआ है ।
- लगभग 6397 किलोमीटर लंबी यह नदी चीन की साथ-साथ एशिया की सबसे लंबी एवं दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी है।
- यांग्त्जी नदी, दक्षिण अमेरिका में स्थित अमेजन नदी और अफ्रीका में स्थित नील नदी के बाद दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी है यह संयुक्त राज्य अमेरिका की मिसिसिपी नदी से भी लंबी है ।
- यांग्त्ज़ी नदी बेसिन लगभग 18 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है जो इस दुनिया का सबसे बड़ा नदी बेसिन बनाता है।
- यह नदी बेसिन 40 करोड़ से अधिक लोगों का घर है, जो चीन की कुल जनसंख्या का लगभग एक तिहाई हिस्सा है।
- मांग्त्जी नदी, इस नदी बेसिन में निवास करने वाले लोगों के लिए पीने के पानी एवं कृषि के लिए सिंचाई का सबसे प्राथमिक स्रोत है।
- यांग्त्ज़ी नदी कई लुप्तप्राय प्रजातियों के जलीय जीवों का घर भी है, जिनमें चीनी मगरमच्छ और यांग्त्ज़ी स्टर्जन मुख्य रूप से शामिल है इसके अतिरिक्त इस नदी में मछलियों की लगभग 400 से अधिक प्रजातियां निवास करती है इसके साथ ही यह नदी बेसिन लगभग पक्षियों की 300 प्रजातियों और पौधों और जानवरों की अनगिनत प्रजातियों के साथ अविश्वसनीय जैव विविधता वाला क्षेत्र है।
- यांग्त्ज़ी नदी पर लगभग 25000 मेगावाट बिजली पैदा करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा पानी बिजली स्टेशन है जिसे तीन गोरजेस डैम के नाम से जाना जाता है।
- यांग्त्ज़ी नदी पर स्थित थ्री गोरजेस डैम 2006 में बनकर तैयार हुआ था जो चीन हुबेई प्रांत, यिचांग शहर के पश्चिम में स्थित है।
- यांग्त्ज़ी नदी चीन के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक परिवहन मार्ग प्रदान करता है, जिसमें बड़े मालवाहक जहाजों के जरिए सामानो और उत्पादों का आयात और निर्यात किया जाता हैं।
- यांग्त्ज़ी नदी चीन के 11 प्रांतो के 19 शहरों से होकर बहती है, जिसमें वुहान, चोंगकिंग, और शंघाई जैसे बड़े शहर शामिल हैं ।
- यांग्त्ज़ी नदी बेसिन के आसपास के क्षेत्र चीन में सबसे अधिक आर्थिक रूप से विकसित क्षेत्रों में से एक है ।
- यांग्त्ज़ी नदी में अक्सर बाढ़ आती है जिससे कई बार इस नदी बेसिन में निवास करने वाले लोगों के जीवन और संपत्ति की भी क्षति हुई है।
- यांग्त्ज़ी नदी पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र भी है, इसी नदी बेसिन में हजारों पर्यटक इसके किनारे बसे प्राकृतिक स्थल थ्री गोरजेस, शहरों और अन्य दर्शनीय क्षेत्रों का दौरा करते हैं।
- यांग्त्ज़ी नदी भी चीन के लिए भोजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, नदी से मछली कई क्षेत्रीय व्यंजनों का मुख्य स्रोत है।
- यह अमेज़ॅन (दक्षिण अमेरिका) और नील (अफ्रीका) के बाद दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी है। ये मिसिसिपी नदी (संयुक्त राज्य अमेरिका) से भी लंबी है।
- यांग्त्ज़ी नदी को चीन में चांग जियांग, दा जियांग और जियांग के नाम से भी जाना जाता है।
संबंधित प्रश्न
- भारत की सबसे स्वच्छ नदी कौन सी है?
- भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है?
- भारत में बहने वाली किस नदी को पांच नदियों की भूमि कहा जाता है
Final Word :-
हम इस आर्टिकल में आपको एशिया की सबसे लंबी नदी के बारे में विस्तार से बताने की कोशिश की है हमें उम्मीद है कि आपको एशिया की सबसे लंबी नदी के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें तथा हमारे इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं