भारत के प्रमुख दर्रे की सूची PDF 2023 | Bharat Ke Pramhuk Darre
दर्रा किसे कहते हैं ?
पहाड़ों एवं पर्वतों के बीच स्थित एक ऐसा मार्ग जिससे होकर पर्वतों को पार किया जाता है इन दर्रो का निर्माण मुख्यत: नदियों के बहनें के कारण होता है। दूसरे शब्दों में कहे तो, पर्वतीय क्षेत्रों में पहाड़ो के बीच प्राकृतिक रूप से बनने वाले मार्गों को दर्रा कहते है जिससे होकर पहाड़ों को पार किया जाता है ये मुख्यत: दर्रे व्यापार, परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।
भारत के 21 प्रमुख दर्रे एवं उनसे संबंधित राज्यों की सूची PDF ( Bharat Ke Pramhuk Darre 2023 List )
दर्रा | स्थान | समुद्रतल से ऊंचाई |
दीफू दर्रा | अरुणाचल प्रदेश | 4587 मीटर |
बोमडिला दर्रा | अरुणाचल प्रदेश | 2217 मीटर |
यांग्याप दर्रा | अरुणाचल प्रदेश | 3962 मीटर |
माना दर्रा | उत्तराखंड | 5545 मीटर |
लिपुलेख दर्रा | उत्तराखंड | 5334 मीटर |
नीति दर्रा | उत्तराखंड | 5068 मीटर |
पालघाट दर्रा | केरल | 300 मीटर |
शेनकोट्टा दर्रा | केरल | 210 मीटर |
काराकोरम दर्रा | जम्मू और कश्मीर | 5654 मीटर |
जोजिला दर्रा | जम्मू और कश्मीर | 3528 मीटर |
बनिहाल दर्रा | जम्मू और कश्मीर | 2832 मीटर |
पीर पंजाल दर्रा | जम्मू और कश्मीर | 3490 मीटर |
बुर्जीला दर्रा | जममू और कश्मीर | 4100 मीटर |
शिपकीला दर्रा | हिमाचल प्रदेश | 4300 मीटर |
रोहतांग दर्रा | हिमाचल प्रदेश | 3980 मीटर |
बारालाचा दर्रा | हिमाचल प्रदेश | 4845 मीटर |
नाथूला दर्रा | सिक्किम | 4310 मीटर |
जैलेप ला दर्रा | सिक्किम | 4270 मीटर |
भोर घाट दर्रा | महाराष्ट्र | 548 मीटर |
थाल घाट दर्रा | महाराष्ट्र | 583 मीटर |
तुजू दर्रा | मणिपुर |
भारत के प्रमुख दर्रो से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी (Bharat ke Pramhuk Darre)
1. माना दर्रा
माना दर्रा उत्तराखंड राज्य में भारत-चीन सीमा पर स्थित एक प्रमुख हिमालयी दर्रा है जो राष्ट्रीय राजमार्ग 58 का अंतिम छोर भी है । भारत के उत्तराखंड राज्य में भारत-चीन सीमा पर स्थित यह दर्रा उत्तराखंड के माना गांव को तिब्बत से जोड़ता है इस दर्रे को माना-ला चिरबितया और डुंगरी ला के नाम से भी जाना जाता है।
यह दर्रा 5545 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
2. लिपुलेख दर्रा
लिपुलेख दर्रा भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक पहाड़ी दर्रा है जो उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में स्थित है यह दर्रा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले और तिब्बत के न्गारी में स्थित है ।
यह दर्रा उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र को तिब्बत के पुरंग शहर से जोड़ता है यह दर्रा मुख्य रूप से कैलाश व मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए उपयोग किया जाता है ।
उत्तराखंड राज्य में स्थित इस दर्रे की ऊंचाई 5334 मीटर है।
3. नीति दर्रा
नीति दर्रा भारत के उत्तराखंड राज्य को तिब्बत से जोड़ता है।
नीति दर्रा उत्तराखंड राज्य के हिमालय क्षेत्र में 5068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
4. काराकोरम दर्रा
काराकोरम दर्रा भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर काराकोरम पर्वत माला में स्थित है यह एक पहाड़ी दर्रा है। जम्मू कश्मीर में स्थित यह दर्रा भारत का सबसे ऊंचा दर्रा है।
यह दर्रा समुद्र तल से 5654 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है ।
5. जोजिला दर्रा
भारत के लद्दाख क्षेत्र में स्थित जोजिला दर्रा भारत के हिमालय क्षेत्र का एक उच्च पर्वतीय दर्रा है इस दर्रे को लद्दाख का प्रवेश द्वार भी कहते हैं ।
जोजिला दर्रा की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 3528 मीटर है।
6. बनिहाल दर्रा
बनिहाल दर्रा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के हिमालय क्षेत्र के पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला पर स्थित है इसी दर्रे में भारत का सबसे लंबा सुरंग जवाहार सुरंग स्थित है ।
समुद्र तल से करीब 2832 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा जम्मू को श्रीनगर से जोड़ता है ।
7. पीर पंजाल दर्रा
पीर पंजाल दर्रा भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पीर पंजाल पर्वत माला में स्थित है ।
जम्मू -कश्मीर में स्थित यह दर्रा जम्मू के राजौरी और पुंछ जिले को कश्मीर घाटी से जोड़ता है ।
पीर पंजाल दर्रा की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 3490 मीटर है ।
8. बुर्जीला दर्रा
बुर्जीला दर्रा जम्मू कश्मीर का एक प्रमुख दर्रा है जो जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर को गिलगित से जोड़ता है ।
बुर्जीला दर्रा की समुद्रतल से ऊंचाई लगभग 4100 मीटर है ।
9. शिपकीला दर्रा
शिपकीला दर्रा भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में समुद्र तल से लगभग 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है ।
यह दर्रा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले को तिब्बत के जान्दा जिले से जोड़ता है ।
10. रोहतांग दर्रा
यह दर्रा भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में पीर पंजाल पर्वत श्रेणी में कुल्लू घाटी लाहौल स्पीति घाटियों के बीच 3980 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है ।
रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश के मनाली को लद्दाख के लेह से जोड़ता है ।
11. बारालाचा दर्रा
बारालाचा दर्रा भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति जिले में जंस्कार पर्वतमाला में स्थित एक प्रमुख पर्वतीय दर्रा है ।
समुद्र तल से लगभग 4845 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा हिमाचल प्रदेश के लाहौर क्षेत्र को लद्दाख के लेह से जोड़ता है ।
12. दीफू दर्रा
दीफू दर्रा भारत के अरुणाचल प्रदेश और म्यांमार की सीमा पर स्थित है ।
13. यांग्याप दर्रा
यांग्याप दर्रा भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में भारत और तिब्बत की सीमा पर स्थित है ।
भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित यह दर्रा भारत का एक महत्त्वपूर्ण दर्रा है क्योंकि इसी दर्रे से होकर ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है ।
14. बोमडिला दर्रा
बोमडिला दर्रा भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में समुद्र तल से लगभग 2217 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है ।
यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य के तवांग को तिब्बत के ल्हासा से जोड़ता है ।
15. नाथूला दर्रा
नाथूला दर्रा एक पहाड़ी दर्रा है जो भारत के सिक्किम राज्य में डोगेक्या पर्वत श्रेणी में भारत चीन सीमा पर स्थित है ।
भारत के सिक्किम राज्य में स्थित यह दर्रा समुद्र तल से 4310 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है यह दर्रा भारत के सिक्किम राज्य को तिब्बत के चुंम्बी घाटी से जोड़ता है ।
भारत और चीन की सीमा पर स्थित होने के कारण यह दर्रा भारत और चीन के बीच का सबसे प्रमुख व्यापारिक मार्ग है ।
सन् 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद इस दर्रे को बंद कर दिया गया था लेकिन वर्ष 2006 में व्यापार के लिए पुनः इस दर्रे को खोल दिया गया ।
16. जैलेप ला दर्रा
जेलेप ला दर्रा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित देश का एक महत्वपूर्ण दर्रा है । इस दर्रे का निर्माण तीस्ता नदी के द्वारा हुआ है यह दर्रा भारत के सिक्किम राज्य को भूटान से जोड़ता है ।
जैलेप ला दर्रा की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 4270 मीटर है ।
17. पालघाट दर्रा
पालघाट दर्रा, केरल के पश्चिमी घाट में अन्नामलाई व नीलगिरी की पहाड़ियों के बीच स्थित है यह एक प्रकार का पहाड़ी दर्रा है ।
भारत के केरल राज्य में 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा केरल राज्य के कोझिकोड को तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर से जोड़ता है ।
18. शेनकोट्टा दर्रा
शेनकोट्टा दर्रा केरल की इलायची पहाड़ियों में 210 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है ।
केरल में स्थित यह दर्रा केरल के तिरुवंतपुरम शहर को तमिलनाडु के मदुरै शहर से जोड़ता है ।
19. भोर घाट दर्रा
भोर घाट दर्रा भारत के महाराष्ट्र राज्य में पश्चिमी घाट के साह्याद्रि पर्वत श्रेणी में स्थित है ।
भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग 48 इसी दर्रे से होकर गुजरता है यह दर्रा महाराष्ट्र के मुंबई शहर को कई अन्य शहरों से जोड़ता है ।
यह दर्रा समुद्र तल से करीब 548 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है ।
20. थाल घाट दर्रा
थाल घाट दर्रा महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट की पर्वत श्रेणियों में स्थित प्रायद्वीपीय भारत का एक प्रमुख दर्रा है ।
महाराष्ट्र में स्थित इस दर्रे की ऊंचाई 583 मीटर है यह दर्रा महाराष्ट्र के मुंबई शहर को नासिक से जोड़ता है।
21. तुजू दर्रा
तुजू दर्रा भारत के मणिपुर राज्य में स्थित भारत का एक प्रमुख दर्रा है ।
यह दर्रा मणिपुर राज्य का एकमात्र दर्रा है जो इम्फाल को भारत के पड़ोसी देश म्यांमार से जोड़ता है ।
भारत के दर्रों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
भारत में कुल कितने दर्रे है ?
उत्तर :- भारत में कुल कितने दर्रे है इसका कोई सटीक जवाब नहीं है क्योंकि देश में ऐसे बहुत से दर्रे है जिनके द्वारा आवागमन नहीं होता इसके कारण व्यापारिक को भौगोलिक दृष्टि से इन दर्रों का कोई महत्व नहीं है लेकिन देश में कुल 21 प्रमुख दर्रे है जिन्हें हमने इस आर्टिकल में उपलब्ध करवाया है।
इसके अतिरिक्त भारत में कुल 68 पर्वतीय दर्रे भी हैं।
पीर पंजाल दर्रा किस भारतीय राज्य में स्थित है ?
पीर पंजाल दर्रा भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में स्थित है ।
लिपुलेख दर्रा कहां स्थित है ?
लिपुलेख दर्रा भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक पहाड़ी दर्रा है उत्तराखंड राज्य में स्थित इस दर्रे की ऊंचाई 5334 मीटर है ।
नोट :- दोस्तों हमने यहां आपको भारत के सभी प्रमुख दर्रो की सूची उपलब्ध करवाई है हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपकों भारत के दर्रों के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें तथा हमारे इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं ।