निम्नलिखित में से भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है?

निम्नलिखित में से भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है? (Bharat ki sabse chaudi Nadi kaun si hai)

  1. गंगा नदी
  2. ब्रह्मपुत्र नदी
  3. गोदावरी नदी
  4. अलकनंदा नदी

Correct Answer : Option (2) ब्रह्मपुत्र नदी

उत्तर :- ब्रह्मपुत्र नदी भारत की सबसे चौड़ी नदी है।

महत्त्वपूर्ण बिंदु

ब्रह्मपुत्र नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। यह नदी चीन के अधिकारिक क्षेत्र तिब्बत, भारत  तथा बांग्लादेश तीन देशो में बहती है तिब्बत में इसे त्संगपो, भारत में ब्रह्मपुत्र तथा बांग्लादेश में जमुना के नाम से जाना जाता है।

भारत के धार्मिक दृष्टिकोण से इस नदी का विशेष महत्व है संस्कृत भाषा में ब्रह्मपुत्र नाम का अर्थ ‘ब्रह्मा’ का पुत्र है ।

ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत में हिमालय के उत्तर में स्थित मानसरोवर झील के निकट कैलाश श्रेणी के चेमायुंगडुंग हिमनद होता है तिब्बत में इस नदी को यरलुंग त्संगपो के नाम से जाना जाता है

तिब्बत में बहते हुए यह नदी भारत के अरुणाचल प्रदेश के सादिया शहर के पश्चिम से होते हुए भारत में प्रवेश करती है।

अरुणाचल प्रदेश से बहते हुए यह नदी भारत में प्रवेश करती है जिसके बाद यह असम घाटी में प्रवेश करती है जहां इसे ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है फिर बांग्लादेश में प्रवेश करने पर इसे जमुना कहा जाता है। बांग्लादेश में गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के संगम के बाद इनकी संयुक्त धारा को मेघना कहा जाता है, जो कि सुंदरबन डेल्टा का निर्माण करते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।

दिबांग नदी, लोहित नदी, सियांग नदी, बूढ़ी दिहिंग, तिस्ता और धनसिरी नदी ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक नदियां हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लंबाई लगभग 2900 किलोमीटर है लेकिन भारत में इस नदी की लंबाई मात्र 910 किलोमीटर है जल धारिता के हिसाब से यह नदी भारत की सबसे बड़ी नदी है और अगर हम बात करें ब्रह्मपुत्र नदी की चौड़ाई की तो इस नदी की औसत चौड़ाई लगभग 80 किलोमीटर है

इसके अतिरिक्त ब्रह्मपुत्र नदी की औसत गहराई 38 मीटर (124 फीट) तथा अधिकतम गहराई 120 मीटर (380 फीट) है।

Leave a Comment