मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2022 । Mukhymantri Medha Chhatravritti Yojana 2022

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2022 की शुरुआत एवं उद्देश्य । Mukhymantri Medha Chhatravritti Yojana 2022

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने राज्य के मेधावी छात्रों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेधा छात्रवृत्ति योजना की शुरूआत की है इस योजना के तहत झारखंड राज्य के 5 हजार मेधावी छात्रों को प्रत्येक वर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी झारखंड सरकार की इस योजना के तहत अगले 4 वर्षों में लगभग 20 हजार छात्रों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। आज हम इस आर्टिकल में‌ झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना 2022 से संबंधित सभी जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं इसलिए हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप झारखंड मुख्यमंत्री छात्रवृति मेधा छात्रवृति योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें।

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत :-

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है। दरअसल झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में होना था लेकिन इस योजना का सही मापदंड न होने तथा कोरोना महामारी के चलते इस योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में नहीं हो पाया और अभी तक इस योजना की शुरुआत नहीं हुई है लेकिन झारखंड सरकार ने कहा है कि जल्द ही इस योजना की शुरुआत की जाएगी तथा योग्य उम्मीदवारों को इस योजना का लाभ भी जल्दी ही प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना की तैयारी वर्ष 2019 में गयी थी लेकिन 2019 में परीक्षा को लेकर तय की ग‌ई प्रावधान के तहत विद्यार्थियों के चयन में परेशानी की बात सामने आयी थी इसके साथ ही  कोरोना महामारी के कारण भी परीक्षा संभव नहीं हो पाया था जिसके कारण इस योजना को टाल दिया गया था लेकिन इस वर्ष फरवरी 2022 में इस योजना के मानदंड में सुधार किया गया जिसके पश्चात अब झारखंड सरकार इस योजना को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

झारखंड मेधा छात्रवृति योजना का उद्देश्य :-

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य झारखंड के मेधावी छात्रों जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान करना है इस योजना का मुख्य लक्ष्य उन सभी मेधावी छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करना है जो अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उच्च स्तरीय पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देते हैं झारखंड सरकार द्वारा उन्हीं छात्रों को उनके उच्च स्तरीय पढ़ाई में सहायता करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना है।

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2022 के लिए पात्रता :-

जो भी उम्मीदवार झारखंड मेधा छात्रवृति योजना 2022 का लाभ उठाना चाहते हैं उनको बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जो इस प्रकार है –

इस योजना का लाभ उठाने के लिए योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थी को एक परीक्षा देनी होगी जिसका आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल अर्थात जैक बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

जो भी उम्मीदवार कक्षा सातवीं मे 55% अथवा उससे अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण हुआ हो वही उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकता है। जबकि SC और ST के लिए अंकों में 5% की छूट दी गई है।

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2022 की चयन प्रक्रिया –

झारखंड सरकार द्वारा इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों की चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है इसी के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा इस योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को एक परीक्षा देना होगा जिसका आयोजन जैक बोर्ड द्वारा किया जाएगा जो भी विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण होगा केवल उसी विद्यार्थी को इस योजना का लाभ मिलेगा।

इस योजना के तहत पूरे राज्य में प्रतिवर्ष 5000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

इस योजना के तहत परीक्षा में चयनित होने के लिए 60 फीसदी कट ऑफ मार्क्स निर्धारित किया गया है जबकि सभी खंड में न्यूनतम 40 फीसदी तथा एसटी एवं एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 35 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा जबकि सभी विद्यार्थियों के लिए 30 फीसदी सीट आरक्षित की गयी है।

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना 2022 के तहत दी जाने वाली धनराशि :-

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी छात्रों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को उनकी कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रति वर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

झारखंड मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या –

इस मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत पूरे राज्य में प्रत्येक वर्ष 5000 विद्यार्थीयों का चयन किया जाएगा। जबकि इस छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रत्येक जिले से चयनित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित की गई है जिसके अनुसार प्रत्येक जिले में अधिकतम 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा

नोट :- हमने इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को उपलब्ध करवानी की कोशिश की है लेकिन फिर भी यदि आपके मन में झारखंड मुख्यमंत्री मेधावू छात्रवृति योजना 2022 से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल है तो बेझिझक हमें कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते हैं। सभी प्रकार के सरकारी योजना एवं सरकारी नौकरी के बारे में सबसे पहले जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें।

Join our Telegram Channel :- Click Here

Official Website :- Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *