नाथूला दर्रा भारत को किस पड़ोसी देश से जोड़ता है?

Nathula darra Bharat ko kis padosi desh se jodta hai

नाथूला दर्रा भारत को किस पड़ोसी देश से जोड़ता है? (Nathula darra Bharat ko kis padosi desh se jodta hai)

  1. नेपाल
  2. म्यांमार
  3. भूटान
  4. चीन

Correct Answer : Option (4) चीन

उत्तर :- नाथूला दर्रा भारत के सिक्किम राज्य को चीन के अधिकारिक क्षेत्र तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से जोड़ता है।

महत्त्वपूर्ण बिंदु :-

  • भारत के सिक्किम राज्य में भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित नाथूला दर्रा दुनिया के सबसे ऊंचे वाहन योग्य सड़कों में से एक है।
  • नाथुला शब्द में नाथू का अर्थ है ‘सुनने वाले कान’, और ला का अर्थ है ‘पास’ अर्थात नाथुला शब्द का अर्थ है सुनने वाले कान के पास ।
  • यह भारत और चीन के बीच तीन खुली व्यापारिक सीमा चौकियों में से एक है जिसके जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार किया जाता है ।
  • यह सिक्किम के पूर्वी क्षेत्र में हिमालय में स्थित एक पहाड़ी दर्रा है।
  • यह दर्रा भारत के सिक्किम राज्य को चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से जोड़ता है। 
  • 1962 में हुए भारत चीन युद्ध के बाद इस दर्रे को बंद कर दिया था और चार दशकों तक यह दर्रा बंद रहा लेकिन वर्ष 2006 में इसे फिर से खोला गया और तब से, यह दर्रा दोनों के बीच एक आधिकारिक सीमा कार्मिक बैठक बिंदु के रूप में कार्य करता है और वर्तमान समय में भारत और चीन के बीच होने वाले व्यापार का लगभग 80 प्रतिशत इसी दर्रे के द्वारा होता है।

संबंधित लेख :-

भारत में सभी प्रमुख दर्रों की सूची

भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है तथा यह किस भारतीय राज्य में स्थित है?

भारत का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है तथा किस राज्य में स्थित है ?

भारत का तीसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है?

Leave a Comment