नाथुला दर्रा कहां स्थित है?

नाथुला दर्रा कहां स्थित है? (Nathula darra kahan sthit hai)

  1. उत्तराखंड
  2. मध्यप्रदेश
  3. सिक्किम
  4. मणिपुर

Correct Answer : Option (3) सिक्किम

उत्तर :- नाथूला दर्रा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है।

Additional information

  • नाथूला दर्रा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित हिमालय क्षेत्र का एक प्रमुख पर्वतीय दर्रा है यह दर्रा डोगेक्या पर्वत श्रेणी में भारत चीन सीमा पर स्थित है । 
  • डोगेक्या पर्वत श्रेणी में 14 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा सिक्किम राज्य और दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ता है।
  • भारत और चीन की सीमा पर स्थित होने के कारण यह दर्रा भारत और चीन के बीच का सबसे प्रमुख व्यापारिक मार्ग है और दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार का अधिकांश इसी दर्रे के द्वारा होता है।
  • सन् 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद इस दर्रे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था लेकिन वर्ष 2006 में दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए पुनः इस दर्रे को खोल दिया गया ।

संबंधित लेख :-

भारत में सभी प्रमुख दर्रों की सूची

Leave a Comment