आप सभी यह जानते होंगे कि हमारे देश भारत को वर्तमान समय में दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में गिना जाता है हमारे देश भारत काफी संपन्न हो चुका है चाहे बात की जाए भारत के आर्थिक स्थिति की या भारत की रक्षा प्रणाली की या भारत की भोगौलिक स्थिति की हमारा देश भारत हर क्षेत्र में संपन्न है अगर भारत की जनसंख्या की बात करें तो हमारा देश भारत जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सांत्वना सबसे बड़ा देश है वहीं अगर हम भारत के अर्थव्यवस्था की बात करें तो भारत का नाम दुनिया के Top 5 देशों की लिस्ट में आता है लेकिन आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि भारत का सबसे अमीर शहर कौन सा है तथा यह शहर भारत का सबसे अमीर कैसे बना तो आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं कि हमारे भारत का सबसे अमीर शहर कौन सा है ?

जानिए कौन हैं भारत का सबसे अमीर शहर
बीते कई सालों में भारत की अर्थव्यवस्था में काफी बदलाव हुआ है एक तरफ है भारत के कई ऐसे शहर है जो अर्थव्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत पिछड़ चुके हैं तो दूसरी तरफ भारत के कई ऐसे शहर भी है जिनकी आर्थिक स्थिति पीछले कुछ सालों में बहुत तेजी से बढ़ी है और जिन्हें कभी भारत के पीछड़े हुए शहरों में गिना जाता था वे वर्तमान समय में भारत के सबसे अमीर की सूची में शामिल हैं आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि भारत का सबसे अमीर शहर आखिर कौन है ।
देखए अगर हम भारत के सबसे अमीर शहरों की बात करें तो हाल ही के जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत की राजधानी शहर दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में ब्रिटिश कंपनी हेनली एंड पाटनर्स के द्वारा Globol Wealth Report जारी किया गया है जिसमें दुनिया के सबसे अमीर शहर की सूची जारी की गई थी हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा जारी इस रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई भारत के सबसे धनी शहरों की लिस्ट में सबसे ऊपर है अर्थात वर्तमान समय भारत का सबसे अमीर शहर है ।
मुंबई भारत के अमीर शहरों की लिस्ट पहले स्थान पर है। वर्तमान समय में मुंबई में देश के सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं , वर्तमान समय में मुंबई में करीब 46,000 करोड़पति व 28 अरबपति रहते हैं। जिनकी कुल संपत्ति 300 अरब डॉलर है जो भारत की अर्थव्यवस्था में 6 प्रतिशत का योगदान करता है।
भारत के सबसे अमीर शहरों की सूची में 300 अरब डॉलर के साथ मुंबई पहले स्थान पर तथा 215 अरब डॉलर के साथ नई दिल्ली दूसरे स्थान पर है ।
ब्रिटिश कंपनी हेनली एंड पाटनर्स के द्वारा जारी Globol Wealth Report के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर शहरों की सूची में अमेरिका का न्यूयार्क शहर पहले नंबर पर है इस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में वर्तमान में 3 लाख 40 हजार करोड़पति रहते हैं जबकि 58 अरबपति रहते है जबकि इस सूची में जापान का टोक्यो शहर दूसरे स्थान पर है ।
जापान की टोक्यो शहर बीते 10 सालों से दुनिया के सबसे अमीर शहरों की सूची में पहले स्थान पर था लेकिन इस साल अमेरिका के न्यूयार्क शहर ने टोक्यो को पीछे छोड़ दिया है ।