सभी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए इतिहास के प्रश्न एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आप एक विशेष भारतीय परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको यह जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकती है। इस लेख में, हम आपको 2023 के लिए शीर्ष 100 इतिहास के प्रश्न प्रस्तुत करेंगे, जो कि विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर आप अपनी परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हैं।
Read More GK
- 100 GK Questions pdf in Hindi 2023
- 50000 GK Questions in Hindi
- Top 100+ GK Questions in Hindi 2023
- Top 1000 GK Questions in Hindi With Pdf
- 150 सामान्य ज्ञान के प्रश्नोत्तर 2023
Top 100 HIstory Question In HIndi 2023 | Most Repeated Question For All Competitive Exam
1.राजा राममोहन राय द्वारा स्थापित ब्रह्म समाज किस सिद्धान्त पर आधारित है?
उत्तर :- एकेश्वरवाद
2. राजा राममोहन राय ने ब्रह्म समाज की स्थापना कब और कहां किया था?
उत्तर :- 20 अगस्त 1828 को कोलकाता में
3. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति क्या थी?
उत्तर :- उचित समतावादी
4. सिंधु घाटी सभ्यता के अधिकतर घर मुख्यत किससे बनाए जाते थे?
उत्तर :- पक्की ईंटों से
5. भारत में 5 वीं शताब्दी के प्राचीन विश्वविद्यालय की स्थापना कहां की गई थी ?
उत्तर :- नालंदा में
6. भारत के किस राज्य में प्रथम पुरापाषाणकालीन स्थल की खोज की गई थी?
उत्तर :- कर्नाटक
7. किस मौर्य शासक ने यूनानियों को भारत से खदेड़ा था?
उत्तर :- चंद्रगुप्त मौर्य
8. अशोक की प्रशासनिक नीति में भारी परिवर्तन किस घटना से आया ?
उत्तर :- कलिंग युद्ध से
9. कला की गांधार शैली किसके शासन काल में पनपी थी ?
उत्तर :- कनिष्क
10. किस राजपूत राजा ने मुहम्मद गोरी को पहली बार हराया था ?
उत्तर :- पृथ्वीराज चौहान
11. भारत पर शासन करने वाला पहला मुस्लिम वंश कौन-सा था?
उत्तर :- गुलाम वंश
12. पहला मुस्लिम शासक कौन था, जिसका साम्राज्य लगभग पूरे भारत में सुदूर दक्षिण तक फैला हुआ था?
उत्तर :- अलाउद्दीन खिलजी
13. 16वीं शताब्दी में गुरुमुखी लिपि की रचना दूसरे सिख गुरु _________ द्वारा की गई थी?
उत्तर :- गुरु अंगद
14. सिख धर्म के पांचवें गुरु कौन थे ?
उत्तर :- गुरु अर्जन देव
15. सिख धर्म में कुल कितने गुरु हुए?
उत्तर :- सिख धर्म में कुल 10 गुरु हुए जिनके नाम कुछ इस प्रकार है –
- गुरु नानक देव (1469-1539)
- गुरु अंगद (1504-1552)
- गुरु अमर दास (1479-1574)
- गुरु राम दास (1534-1581)
- गुरु अर्जुन देव (1563-1606)
- गुरु हरगोबिंद (1594-1644)
- गुरु हर राय (1630-1661)
- गुरु हरकिशन (1656-1664)
- गुरु तेग बहादुर (1621-1675)
- गुरु गोविंद सिंह (1666-1708)
16. मराठा साम्राज्य एवं ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतिनिधियों ने किस वर्ष ‘सालबई की संधि’ पर हस्ताक्षर किया था?
उत्तर :- 17 मई 1782 को
17. “मैसूर साम्राज्य और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के बीच दूसरा एंग्लो-मैसूर युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर :- 1780 से 1784 ई. तक
18. टीपू सुल्तान तथा ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने मैंगलोर की संधि पर किस वर्ष हस्ताक्षर किए थे?44
उत्तर :- 1784 में
19. तुकारोई का युद्ध कब और किसके बीच लड़ा गया था ?
उत्तर :- तुकारोई की लड़ाई, जिसे बझौरा की लड़ाई या मुगलमारी की लड़ाई के रूप में भी जाना जाता है, 3 मार्च 1575 को ओडिशा के वर्तमान बालासोर जिले में तुकारोई गांव के पास मुगल साम्राज्य और बंगाल सल्तनत के बीच लड़ी गई थी।
20. अंगेजो एवं किसके बीच सुगौली की संधि पर हस्ताक्षर हुए थे?
उत्तर :- गोरखा
Read: Top 1000 Science GK Question in Hindi
21. 1757 का विख्यात प्लासी का युद्ध वर्तमान भारत के किस क्षेत्र में लड़ी गयी थी ?
उत्तर :- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के प्लासी क्षेत्र में भागीरथी नदी के पूर्व में
22. विष्णु शर्मा द्वारा रचित पशुओं पर आधारित नीतिकथाओं के प्रसिद्ध संग्रह का नाम क्या है?
उत्तर :- पंचतंत्र
23. किस भारतीय महिला क्रांतिकारी को भारत कोकिला के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर :- सरोजिनी नायडू
24. हमारा राष्ट्रीय गीत- ‘वंदे मातरम्’ – कहाँ से संकलित है ?
उत्तर :- आनंदमठ
25. भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस संवत् पर आधारित हैं ?
उत्तर :- शक् संवत्
26. किस ब्रिटिश वायसराय ने भारत में सिविल सेवाओं का सूत्रपात किया?
उत्तर :- लॉर्ड कॉर्नवालिस
27. कौन सा पेशवा शासक ‘नाना साहेब’ के नाम से प्रसिद्ध था?
उत्तर :- बालाजी बाजीराव
28. “मराठा राज्य का दूसरा प्रवर्तक” किसे कहा जाता था ?
उत्तर :- राजा राम
29. आनंदमठ’ जिससे हमारा राष्ट्रीय गीत संकलित हैं इसके लेखक कौन हैं?
उत्तर :- किम चन्द्र चटर्जी
30. कैबिनेट मिशन योजना भारत में कब आया था?
उत्तर :- 24 मार्च 1946 को
31. कैबिनेट मिशन प्लान 1946 के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर :- लॉर्ड पेथिक लॉरेंस
32. महात्मा गांधी ने अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना किस वर्ष की थी?
उत्तर :- 1932 में
33. 20 फरवरी, 1947 को प्रधानमंत्री एटली ने भारत से ब्रिटिश शासन को कब तक वापस लेने की घोषणा की थी?
उत्तर :- जून 1948
34. किस गवर्नर-जनरल के कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन हुआ था?
उत्तर :- लॉर्ड डफरिन
35. बंगाल का पहला गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर :- वारेन हेस्टिंग
36. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुसलमान अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर :- बदरुद्दीन तैयब
37. किस वायसराय के शासनकाल में बम्बई, कोलकाता और मद्रास में उच्च न्यायालय की स्थापना की गई?
उत्तर :- लॉर्ड लॉरेंस
38. लॉर्ड लॉरेंस के शासनकाल में बम्बई, कोलकाता और मद्रास में उच्च न्यायालय की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर :- 1865 में
39. 1906 में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (INC) के कलकत्ता अधिवेशन में भारत के लिए स्वराज का झण्डा किसके द्वारा फहराया गया था?
उत्तर :- दादाभाई नौरोजी द्वारा
40. भारतीय स्वतन्त्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर :- जे. बी. कृपलानी
41. महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन को किसके कारण स्थापित कर दिया?
उत्तर :- चोरी चोरा कांड के कारण
42. जलियांवाला हत्याकांड कब और कहां हुआ था?
उत्तर :- 13 अप्रैल 1919 पंजाब के अमृतसर के जलियांवाला बाग मैदान में
43. . सन् 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार में किस ब्रिटिश ब्रिगेडियर ने गोली चलाने का आदेश दिया था?
उत्तर :- जनरल डायर
44. गाँधीजी द्वारा सन् 1933 में संपादित समाचार-पत्र का नाम क्या था?
उत्तर :- यंग इंडिया
45. महात्मा गाँधी ने सन् 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन कहाँ से आरंभ किया था?
उत्तर :- साबरमती आश्रम
46. मुख्यतः किस कृत्य के कारण भगत सिंह और उसके मित्र राजगुरू और सुखदेव को 23 मार्च, 1931 में फाँसी दी गई थी?
उत्तर :- लाहौर-षड्यंत्र घटना के कारण
47. 1904 में क्रान्तिकारियों की गुप्त संस्था के रूप में ‘अभिनव भारत’ की स्थापना किसने की थी?
उत्तर :- बी.डी.सावरकर
48. 1857 के विद्रोह को भारत के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम की संज्ञा किसने प्रदान की?
उत्तर :- बी.डी.सावरकर
49. 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना किस स्थान पर की गयी थी?
उत्तर :- ढाका में
50. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दो समूहों, “गर्म दल” और “नरम दल” में अच्छे संबंध किस समझौते में बने ?
उत्तर :- 1916 के लखनऊ समझौते के तहत
51. काकोरी षड्यंत्र किस वर्ष हुई थी जिसके तहत काकोरी और लखनऊ के बीच में ट्रेन में डकैती हुई थी?
उत्तर :- 9 अगस्त 1925 को
52. 1880 के दशक के प्रारंभ में आर्य महिला समाज की स्थापना किसने की थी?
उत्तर :- पंडिता रमाबाई
53. किस चार्टर अधिनियम के द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी के एकाधिकार को समाप्त कर दिया गया था?
उत्तर :- चार्टर अधिनियम, 1813
54. किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने हड़प नीति / विलय नीति अपनाई थी?
उत्तर :- लॉर्ड डलहौजी
55. 1793 में जब बंगाल में इस्तमरारी बंदोवस्त जिसे सथायी बंदोबस्त के रूप में भी जाना जाता है लागू किया गया था, तब वहां का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर :- चार्ल्स कॉर्नवालिस
56. किस भारतीय स्वतंत्रता सेनानी को भारत का बिस्मार्क कहा जाता है?
उत्तर :- सरदार वल्लभभाई पटेल
57. विधवा पुनर्विवाह संघ (1861) के संस्थापक कौन थे?
उत्तर :- महादेव गोविंद रानाडे
58. पंजाब में स्थित पटियाला के प्रसिद्ध शीश महल का निर्माण किस शासक ने करवाया था ?
उत्तर :- महाराजा नरिंदर सिंह
59. भारत के प्रथम मुगल शासक बाबर ने किस वर्ष फरधाना राज्य का उत्तराधिकार प्राप्त किया, जब वह मात्र 12 साल का था?
उत्तर :- सन् 1494 ईस्वी में
60. “खुदाई खिदमतगार” जो एक अहिंसक आंदोलन था इसके संस्थापक कौन थे?
उत्तर :- खान अब्दुल गफ्फार खान
61. सन् 1885 में कांग्रेस के पहले अधिवेशन में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया था?
उत्तर :- 72
62. किस क्रांतिकारी समूह के सदस्यों ने 1927 में सहायक पुलिस अधीक्षक जॉन सॉन्डर्स की हत्या कर दी थी?
उत्तर :- हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन ने
63. किस राजवंश के शासकों ने मध्य भारत में 950 से 1050 AD के बीच खजुराहो के मंदिरों का निर्माण करवाया था?
उत्तर :- चंदेल वंश
64. किस भारतीय क्रांतिकारी ने अपने मुकदमे के दौरान कहा था कि “वह बम और पिस्तौल के पंथ का महिमामंडन नहीं करना चाहते थे बल्कि समाज में क्रांति चाहते थे”?
उत्तर :- सरदार भगत सिंह
65. अखिल भारतीय दलित वर्ग कांग्रेस का पहला सत्र 1930 में कहां आयोजित किया गया था?
उत्तर :- नागपुर में
66. सम्राट अशोक ने अपने क्षेत्र में सामाजिक समस्याओं को हल करने के लिए किसको नियुक्त किया था?
उत्तर :- धर्म महामत्त को
67. किस विधेयक में प्रावधान किया गया कि भारतीय न्यायाधीश भी ब्रिटिश या यूरोपीय व्यक्तियों पर मुकदमे चला सकते हैं?
उत्तर :- इल्बर्ट बिल
68. बंगाल में हुगली नदी के तट पर पहली इंग्लिश फैक्ट्री की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर :- 1651 में
69. मध्य पाषाण कालीन युग की अवधि कब से कब तक मानी जाती है?
उत्तर :- 12000 ईस्वी पूर्व से लेकर 10000 ईस्वी पूर्व तक
70. गुलाम वंश के शासक गयासुद्दीन बलवन ने किसकी उपाधि धारण की थी?
उत्तर :- जिल-ए-इलाही (भगवान की छाया)
71. बौद्ध वास्तुकला में स्तूप को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भक्तों लिए पैदल मार्ग क्या कहलाता था?
उत्तर :- मेधी
72. भारतीय लेखकों में से किसने भारत के राष्ट्रवादी आंदोलन के दौरान प्रसिद्ध उपन्यास ‘गोरा’ लिखा था?
उत्तर :- रवीन्द्रनाथ टैगोर
73. किसने महात्मा गांधी को महिलाओं को नमक सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने की अनुमति देने के लिए सहमत किया था?
उत्तर :- कमला देवी चट्टोपाध्याय
74. मगवान शिव को समर्पित हिंदुओं का प्रसिद्ध मुक्तेश्वर मंदिर किस भारतीय राज्य में स्थित है?
उत्तर :- ओडिशा में
75. आत्मीय समाज की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर :- राजा राममोहन राय
76. किस चालुक्य राजा ने कन्नौज के राजा हर्ष को पराजित किया था?
उत्तर :- पुलकेशिन द्वितीय ने
77. खुदाई खिद्मतगार आंदोलन का संस्थापक था और उसने 1947 में दृढ़ता से भारत और पाकिस्तान के विभाजन का विरोध किया था ?
उत्तर :- खान अब्दुल गफ्फार खान
78. साइमन आयोग का 1927 में भारतीय क्रांतिकारियों ने बहिष्कार क्यों किया?
उत्तर :- क्योंकि आयोग में कोई भारतीय मूल का सदस्य नहीं था ।
79. किंग जॉर्ज पंचम तथा क्वीन मैरी की यात्रा की याद में सन् 1911 में भारत का कौन सा लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाया गया था?
उत्तर :- विक्टोरिया टर्मिनस
80. 1939 में इंडियन नेशनल कांग्रेस छोड़ने के बाद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने किसका गठन किया ?
उत्तर :- फॉरवर्ड ब्लॉक
81. 1600 ई. में भारत में व्यापार चौकियों की स्थापना करने के लिए ने किसने ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिकार दिया?
उत्तर :- महारानी एलिजाबेथ प्रथम
82. अंग्रेजी ईस्ट इण्डिया कंपनी को और किस नाम से भी जाना जाता था?
उत्तर :- जॉन कंपनी
83. किस आन्दोलन ने गोवा में पुर्तगाली राज को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
उत्तर :- गोवा मुक्ति आंदोलन
84. स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व मुस्लिम लीग ने किस दिन प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस (Direct Action Day)’ के रूप में मनाया?
उत्तर :- 16 अगस्त 1946
85. मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय ने किस वर्ष ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल के दीवान के रूप में नियुक्त किया था?
उत्तर :- 12 अगस्त 1765 को
86. में भारत में पहली रेलवे लाइन कहां से कहां तक चली थी?
उत्तर :- बॉम्बे (अब मुंबई) से ठाणे
87. महात्मा गांधी ने अहमदाबाद में मिल मजदूरों की सफल हड़ताल का नेतृत्व किस वर्ष किया था?
उत्तर :- 1918 में
88. 1756 में अलीबाबाजी खान की मृत्यु के बाद बंगाल का नवाब कौन बना?
उत्तर :- सिराजुदुल्लाह
89. अकबर के शासनकाल के दौरान मुगल काल की राजस्व प्रणाली को क्या कहा जाता था?
उत्तर :- जब्त
90. अकबर के शासनकाल के दौरान मुगल साम्राज्य की राजस्व प्रणाली किसके हाथ में थी?
उत्तर :- टोडरमल
91. स्वतंत्रता सेनानियों में से किसने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में भारतीय ध्वज फहराया था?
उत्तर :- अरुणा आसफ़ अली ने
92. 21 अक्टूबर 1943 को, सुभाष चंद्र बोस ने सवतंत्र भारत की अनंतिम सरकार के गठन की घोषणा कहां की?
उत्तर :- सिंगापुर
93. स्वामी विवेकानंद ने किस वर्ष शिकागो (संयुक्त राज्य अमेरिका) विश्व धर्म सम्मेलन में वेदांतिक दर्शन की सर्वोच्चता का उल्लेख किया था और भारत की और है विश्व प्रसिद्ध भाषण दिया?
उत्तर :- 1893 में
94. कौन सा प्राचीन भारत का पहला साम्राज्य है, जिसमें युद्ध के लिए बड़े पैमाने पर हाथियों का उपयोग किया जाता था?
उत्तर :- मगध
95. भारत का राष्ट्रगान जन गण मन’, पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था?
उत्तर :- 1911 की कोलकाता अधिवेशन में
96. लॉर्ड हेस्टिंग्स ने किस नुति की शुरूआत की, जहां ईस्ट इंडिया कंपनी ने दावा किया कि इसका अधिकार सर्वोच्च था और इसलिए इसकी शक्ति भारतीय राज्यों से अधिक थी?
उत्तर :- सर्वोच्चता की नीति
97. ब्रिटिशों ने किस वर्ष एंग्लो-सिख युद्ध में सिखों को हराने के बाद पंजाब पर कब्जा कर लिया था?
उत्तर :- 1849 में
98. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लाहौर अधिवेशन में ‘पूर्ण स्वराज’ (पूर्ण स्वतंत्रता) का प्रस्ताव किस तिथि को पारित किया था?
उत्तर :- 19 दिसंबर 1929 को
99. भारतीय राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पहली बार किस राजनीतिक अवसर पर और कब गाया गया था?
उत्तर :- राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन 1896
100. उस प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार का नाम बताएँ जिसे भारत के ब्रिटिश वायसरॉय लॉर्ड कर्जन द्वारा कैसर-ए-हिंद स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था?
उत्तर :- राजा रवि वर्मा