Top 150 GK Questions for Class 1 to 4 in Hindi 2023 | कक्षा 1 से 4 के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान के प्रश्नोत्तर
1.एक इंद्रधनुष में कुल कितने रंग होते हैं ?
उत्तर :- सात रंग (लाल, नारंगी, हरा, पीला, नीला, सफेद और बैंगनी)
2. हमारे देश भारत की राजधानी शहर कौन सा है ?
उत्तर :- नई दिल्ली
3. विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप का नाम क्या है ?
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया
4. विश्व के सबसे बड़े महाद्वीप का नाम क्या है ?
उत्तर :- एशिया
5. हमारा देश भारत किस महाद्वीप मे है ?
उत्तर :- एशिया महाद्वीप में
6. क्या आप जानते हैं सापेक्षता का सिद्धांत किस वैज्ञानिक ने दिया था ?
उत्तर :- हां बिल्कुल सापेक्षता के सिद्धांत अल्बर्ट आइंस्टाइन ने दिया था जो एक महान वैज्ञानिक थे ।
7. क्या आप जानते हैं कि पेड़ की पत्तियों का रंग हरा क्यों होता है ?
उत्तर :- हां बिल्कुल, पेड़ की पत्तियों में क्लोरोफिल होता है जिसके कारण पेड़ के पत्तियों का रंग हरा होता है ।
8. किस रंग को साहस का प्रतीक माना जाता है ?
उत्तर :- केसरिया
9. हमारी पृथ्वी में मौजूद सबसे कठोर पदार्थ कौन सा है ?
उत्तर :- हीरा
10. हमारे शरीर का सबसे मजबूत अंग कौन सा है ?
उत्तर :- जांघ की हड्डी
11. एक वयस्क मनुष्य में कुल कितनी हड्डियां होती है ?
उत्तर :- 206 हड्डियां
12. हमारी आंखों का क्या कार्य है ?
उत्तर :- देखना
13. दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है ?
उत्तर :- रेफ्लेशिया
14. वह कौन सा जीवित पक्षी है जो सबसे बड़ा अंडा देता है ?
उत्तर :- शुतुरमुर्ग
15. हमें भोजन के द्वारा जो भी ऊर्जा प्राप्त होती है उस उर्जा को किसमें मापा जाता है ?
उत्तर :- कैलोरी में
16. दूध की शुद्धता को मापने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :- लेक्टोमीटर का
17. सूर्य की रोशनी से हमें कौन सा विटामिन प्राप्त होता है ?
उत्तर :- विटामिन D
18. कौन सा विटामिन जल में घुल जाता है ?
उत्तर :- विटामिन B और विटामिन C
19. किस यंत्र के द्वारा भूकंप की तीव्रता की माप की जाती है ?
उत्तर :- सिस्मोग्राफ
20. किस यंत्र के द्वारा विद्युत धारा की माप की जाती है ?
उत्तर :- ऐमीटर
21. वह आकृति जिसकी लंबाई और चौड़ाई बराबर होती है उसे क्या कहा जाता है ?
उत्तर :- आयत
22. तीन समान भुजाओं वाली आकृति को क्या कहा जाता है ?
उत्तर :- समबाहु त्रिभुज
23. वह त्रिभुज जिसकी एक भुजा 90° होती है उसे क्या कहा जाता है ?
उत्तर :- समकोण त्रिभुज
24. आठ भुजाओं वाली आकृति को क्या कहा जाता है ?
उत्तर :- अष्टभुज
25. चार भुजाओं वाली आकृति जिसकी चारों भुजा समान है उसे क्या कहा जाता है ?
उत्तर :- वर्ग
भारत के स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित प्रश्न
26. झांसी की रानी महारानी लक्ष्मी बाई का जन्म कहां हुआ था ?
उत्तर :- झांसी की रानी के नाम से प्रसिद्ध महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवम्बर 1835 को काशी (वाराणसी) में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
27. मंगल पांडे कौन थे ?
उत्तर :- एक महान भारतीय क्रांतिकारी थे ।
28. हमारे देश के भारतीय क्रांतिकारियों में सबसे पहले फांसी किस क्रांतिकारी को दी गई थी ?
उतर :- खुदीराम बोस
29. खुदीराम बोस का जन्म कहां हुआ था ?
उत्तर :- खुदीराम बोस का जन्म 3 दिसंबर 1889 को बंगाल के मिदनापुर जिले के हबीबपुर गांव में हुआ था ।
30. भारत के किस क्रांतिकारी ने आजाद हिंद फौज का निर्माण किया था ?
उत्तर :- सुभाष चंद्र बोस
31. तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा किसने दिया था ?
उत्तर :- सुभाष चंद्र बोस
32. हमारे देश भारत के राष्ट्रपिता कौन है ?
उत्तर :- महात्मा गांधी
33. महात्मा गांधी का जन्म कहां हुआ था ?
उत्तर :- महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में हुआ था ।
34. महात्मा गांधी के पिता का नाम क्या था ?
उत्तर :- करमचंद गांधी
35. महात्मा गांधी का मूल नाम क्या था ?
उत्तर :- मोहनदास करमचंद गांधी
36. इंकलाब जिंदाबाद का नारा हमारे देश के किस क्रांतिकारी ने दिया था ?
उत्तर :- भगत सिंह
37. भगत सिंह का जन्म कब और कहां हुआ था ?
उत्तर :- कहा जाता है कि भगत सिंह का जन्म 27 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर ज़िले के बंगा में हुआ था और वर्तमान समय में यह स्थान पाकिस्तान का हिस्सा है ।
38. भारत के आजादी के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन बने ?
उत्तर :- पंडित जवाहरलाल नेहरू
39. स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन बने ?
उत्तर :- लाल बहादुर शास्त्री
40. भारत की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री कौन है ?
उत्तर :- श्रीमती इंदिरा गांधी
41. सन 1853 में भारत में पहली ट्रेन कहां से कहां तक चलाई गई थी ?
उत्तर :- मुंबई से ठाणे तक
42. भारत का एकमात्र बैंक जो मुद्रा जारी करता है ?
उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक
43. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर :- डॉ राजेंद्र प्रसाद
44. हमारे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री कौन बने ?
उत्तर :- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
45. हमारी पृथ्वी में मौजूद सबसे ठंडा स्थान कौन सा है ?
उत्तर :- अंटार्कटिका
46. एक लीप वर्ष में कितने दिन और कितने सप्ताह होते हैं ?
उत्तर :- 366 दिन और 52 सप्ताह
47. हमारी पृथ्वी में मौजूद सबसे बड़ा जंगल कौन सा है ?
उत्तर :- अमेजन जंगल
48. दुनिया में मौजूद सबसे लंबी नदी कौन सी है ?
उत्तर :- नील नदी
49. सन् 1928 में पेनिसिलीन की खोज किसने की थी?
उत्तर :- अलेक्सेंडर फ्लेमिंग
50. एक इंद्रधनुष में मौजूद सात रंगों में सबसे नीचे कौन सा रंग होता है ?
उत्तर :- बैंगनी रंग
संबंधित लेख :-
Top 100+ GK Questions in Hindi 2023
Top 1000 GK Questions in Hindi With Pdf
150 सामान्य ज्ञान के प्रश्नोत्तर 2023