Vishva Ka Sabse Purana Khel Kaun sa hai | विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है?

विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है? आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए इसी सवाल का जवाब लेकर आए है आप तो बहुत सारे खेल खेलते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है क्या आपने कभी सोचा है कि प्राचीन काल के लोग आखिर कौन सा खेल खेलते थे और आखिर दुनिया का सबसे प्राचीन खेल कौन सा है?

vishva ka sabse purana Khel kaun sa hai इस सवाल को लेकर लोगों के मन में काफी मतभेद होते हैं क्योंकि कुछ लोगों का मानना कि कुश्ती दुनिया का प्राचीन खेल है, तो कुछ विद्वान मानते हैं कि चौसर दुनिया का सबसे पुराना खेल है क्योंकि चौसर खेल का संबंध महाभारत काल से है |

शायद आपने इस खेल का नाम पहली बार सुना होगा लेकिन हम आपको बता दें कि चौसर एक प्रकार का खेल जो बिसात पर चार रनों की चार-चार गोटियों और तीन पासों से खेला जाता है इसलिए चौसर खेल को कुछ लोग दुनिया का सबसे पुराना खेल मानते हैं जबकि ओलंपिक के अनुसार दौड़ दुनिया का सबसे पुराना खेल है, क्योंकि 776 ईस्वी पूर्व में दौड़ ओलंपिक में भाग लेने वाला इकलौता खेल था।

अतः दुनिया का सबसे पुराना खेल कौन सा है इसका कोई भी निश्चित और प्रमाणित आधार नहीं है इसलिए हम किसी भी तरीके से आपको दुनिया का सबसे पुराना खेल कौन सा है इसका जवाब निश्चित तरीके से नहीं दे सकते लेकिन अधिकतर लोग कुश्ती को ही दुनिया का सबसे पुराना खेल मानते हैं और आपको इंटरनेट में भी अधिकतर आपको इस सवाल का जवाब कुश्ती ही देखने को मिलेगा ।

आपकी जानकारी को और भी बेहतर करने के लिए वैज्ञानिक खोज के मुताबिक हम इस आर्टिकल में आपको आगे दुनिया के कुछ प्राचीन खेलों के बारे में बताने जा रहे है जिससे आपको यह जानने में आसानी होगी कि आखिर दुनिया का सबसे पुराना खेल कौन सा है?

Vishva Ka Sabse Purana Khel Kaun sa hai | विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है?

1. कुश्ती (Wrestling)

कुश्ती को दुनिया का सबसे पुराना खेल माना जाता है आप सोचेंगे कि कुश्ती दुनिया का सबसे पुराना खेल कैसे है तो हम आपको बता दें कि जब 1800 के दशक में जब दुनिया भर में प्राचीन खेल की तथ्य की खोज चल रही थी तो वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे पुराने खेलों के बारे में रिसर्च किया तो उन्हें कुश्ती के सबसे प्राचीनतम साक्ष्य मिले |

फ्रांस के लास्कॉक्स के प्रसिद्ध गुफाओ मे वैज्ञानिकों को 15,300 साल पहले के पत्थरों पर अंकित चित्र मिले जो पहलवानों को दर्शाते हैं। और न केवल फ्रांस में, बल्कि मंगोलिया में भी 7000 ईसा पूर्व के और लीबिया में 6000 ईसा पूर्व के पहलवानों के चित्र मिले इन सभी साथियों से वैज्ञानिकों ने यह स्पष्ट किया कि कुश्ती ही दुनिया का सबसे पुराना खेल है।

यही कारण है कि कुश्ती दुनिया के सबसे पुराने खेलो में शुमार है जिसके कई वैज्ञानिक प्रमाण भी देखने को मिले है ।

फ़्रांस की गुफाओ में भी 15,300 साल पहले के पहलवानो के चित्र पत्थरो पर अंकित मिले इस आधार पर ये कहा गया कि कुश्ती विश्व का सबसे पुराना खेल है ।

कुश्ती खेल आज भी बहुत से क्षेत्रो में प्रचलित है यह खेल खुले मैदान में काफी उत्साह, साहस और उमंग से खेला जाता है कुश्ती आज भी भारत के कुछ क्षेत्रो में बहुत प्रसिद्ध है जिनमें से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां कुश्ती काफी प्रसिद्ध है और सर्वाधिक खेले जानेवाले खेलो में से एक है।

कुश्ती के अलावा भी कुछ ऐसे खेल है जो दुनिया के सबसे पुराने खेलों में शुमार है और ये खेल आज भी बड़े उत्साह से खेला जाता जिनके बारे में हम नीचे आपको बताने जा रहे हैं ।

2. चौसर (Backgammon)
vishva ka sabse purana Khel
चौसर का विसात

कुछ लोग चौसर को दुनिया का सबसे प्राचीन खेल मानते हैं विशेषकर पौराणिक कथाओं में विश्वास करने वाले लोग इसे दुनिया का सबसे प्राचीन खेल मानते हैं क्योंकि यह खेल महाभारत काल में खेला जाता था लेकिन आपमें से अधिकांश लोग इस खेल के बारे में नहीं जानते होंगे इसलिए हम आप को चौसर खेल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं ।

चौसर एक प्रकार का विशेष खेल जो विसात पर चार रगों की चार चार गोटियों और तीन पासों से दो मनुष्यों में खेला जाता है जिसमें दोनों खिलाड़ी दो-दो रंगों की आठ आठ गोटियाँ ले लेते हैं और बारी बारी से पासे फेंकते हैं । पासों के दाँव आने पर कुछ विशेष नियमों के अनुसार गोटियाँ चलाई जाती हैं । यह खेल जब पासों के बदले सात कौड़ियाँ फेंककर खेला जाता है, तब उसे पचासा कहते हैं ।

चौसर खेल में प्रयोग होने वाला बिसात प्राय: कपड़े का बना होता है इसका मध्य भाग थैली के जैसा होता है जिसमें खेल की समाप्ति पर गोटियाँ भरकर रखी जाती हैं । मध्य भाग के चारो सिरों की तरफ चार लंबे चौकोर टुकड़े सिले रहते हैं । जिनमें से हर एक की लंबाई में आठ आठ चौकोर खानों का तान तीन पंक्तियाँ होती हैं ।

3. दौड़ (Running)

दौड़ भी एक प्रकार का खेल है और इसे भी दुनिया का सबसे पुराना खेल माना जाता है । कहा जाता है कि दौड़ दुनिया का सबसे पुराना खेल है और इसकी शुरुआत 4.5 मिलियन साल पहले हुई थी खेल को सबसे बड़ा कारण यह है कि यह दुनिया का एकमात्र ऐसा खेल है जो 776 ईसा ओलंपिक खेलों में शामिल हुआ।

दौड़ एक सामान्य खेल है जिसके लिए आपको किसी विशेष उपकरण या योग्यता की आवश्यकता नहीं है ।

मुख्यतः बच्चो को यह खेल काफी पसंद आता है लेकिन बच्चों के साथ ही युवाओं को भी यह खेल काफी पसंद है सन 776 ईसा पूर्व हुए पहले ओलंपिक खेल में केवल फुट रेस का आयोजन किया गया था ।

4. भाला फेंक (javelin throw)

भाला फेंक एक ट्रैक और फील्ड खेल है यह भी भारत के सबसे पुराने खेलों में शामिल हैं लेकिन आज भी यह खेल विश्व भर में काफी प्रसिद्ध है ।

इस खेल में लगभग 2.5 मीटर लंबे भाले को फेंका जाता है जिसमें खिलाड़ी को भाला जितनी दूर हो सके उतनी दूर फेंकना होता है। भाला फेंकना पुरुषों के लिए डिकैथलॉन और महिलाओं के लिए हेप्टाथलॉन के रूप में खेला जाता है।  यह खेल 708 ईसा में ओलंपिक खेलों में शामिल हुआ था। आपको बता दें कि भाला फेंक खेल प्रारंभिक एवं आधुनिक दोनों ओलंपिक में शामिल है।

5. हॉकी (Hockey)

हॉकी को भी दुनिया का सबसे प्राचीन खेल माना जाता है इस खेल की खोज सबसे पहले 600 ईसा में ग्रीस में हुई थी। उस समय हॉकी को शिंटी कहा जाता है। लेकिन बाद में 1360 में इंग्लैंड के एडवर्ड III ने पहली बार इस खेल के लिए हॉकी शब्द का उपयोग किया। इसके बाद 1800 ईस्वी के दशक में पूरे विश्व के अधिकांश क्षेत्र में बैठे साम्राज्य का राज था और उन्होंने ही पूरे विश्व में हॉकी खेल को प्रचलित किया आज भी यह खेल खेला जाता है और पूरे विश्व में प्रसिद्ध वर्तमान समय में हॉकी हमारे भारत का राष्ट्रीय खेल भी है ।

6. पोलो (Polo)

पोलो भी दुनिया के सबसे पुरानी खेलो में से एक है क्योंकि यह खेल पुराने जमाने में राज-महाराजाओं द्वारा खेला जाता है ।

पोलो सम्राटों द्वारा मध्य एशिया में फारसी साम्राज्य के दौरान पहली बार खेला गया था यह घोड़े के ऊपर सवार होकर खेला जाने वाला एक टीम खेल है ।

दो टीमों के बीच यह खेल होता है जिसमें दोनों टीमें एक प्लास्टिक या लकडी की गेंद को बड़े हॉकी जैसे डंडे से मार कर सामने वाली टीम के गोल में डालने का प्रयास करते हैं। 

इस खेल का पहला प्रलेखित साक्ष्य 316 ईस्वी पूर्व का मिला है जबकि आधुनिक पोलो खेल भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान विकसित हुआ और ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान इस क्षेत्र को काफी प्रसिद्धि भी मिला इस खेल के विकास के लिए भारत का पहला पोलो क्लब 1833 में स्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें:-

गंगा नदी की की लंबाई कितनी है तथा यह कहां से निकलती है?

भारत के प्रमुख दर्रों की सूची

भारत में सूर्योदय सबसे पहले कहां होता है?

नोट :- हमने इस आर्टिकल में आपको विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है इसके बारे में विस्तार से बताया है हमें उम्मीद है कि आपको vishwa ka sabse purana Khel kaun sa hai इस सवाल का जवाब मिल गया होगा और आपको इससे जुड़े सारे सवालों का जवाब मिल गया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारी शादी के बारे में अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं ।

Major river and water resources related Question

भारत की सबसे स्वच्छ नदी कौन सी है?

भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है?

भारत में बहने वाली किस नदी को पांच नदियों की भूमि कहा जाता है

एशिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

विश्व में सबसे ज्यादा नदी किस देश में है?

विश्व की सबसे व्यस्त नदी कौन सी है?

भारत में सबसे ज्यादा नदियों वाला राज्य कौन सा है?

भारत की दूसरी सबसे लंबी और बड़ी नदी कौन सी है?

Leave a Comment