वह कौनसा विख्यात दक्षिणी हिन्दू शासक था जिसने बंगाल की खाड़ी को पार कर सुमात्रा, जावा और मलेशिया में कई राज्यों पर विजय प्राप्त किया था ?
उत्तर :- राजेंद्र प्रथम
अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर :- महात्मा गांधी ने
पृथ्वीराज रासो के लेखक कौन थे?
उत्तर :- चंदबरदाई
लोकनृत्य गरबा को हाल ही में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने के लिए नामित किया गया है। यह किस भारतीय राज्य से संबंधित है ?
उत्तर :- गुजरात
पृथ्वी परिभ्रमण करती हुई प्रति मिनट करीब कितनी दूरी तय कर लेती है ?
उत्तर :- 28 किमी.
हिन्द महासागर में स्थित सबसे छोटा द्वीप देश कौन सा है ?
उत्तर :- मालदीव
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, राज्य सरकारों को ग्राम पंचायतों के गठन का निर्देश देता है?
उत्तर :- अनुच्छेद 40
लोकसभा में भारत के राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्यों को मनोनीत किया जा सकता है ?
उत्तर :- 2
नियासिन किस विटामिन का रासायनिक नाम है ?
उत्तर :- विटामिन B3
कुचिपुड़ी किस भारतीय राज्य का प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है ?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश